Dhanteras 2025: धनतेरस पर नहीं खरीदना है सोना-चांदी, तो इन चीजों को लाएं अपने घर, माता लक्ष्मी हो जाएंगी खुश!

धनतेरस पर नहीं खरीदना है सोना-चांदी, तो इन चीजों को लाएं अपने घर, माता लक्ष्मी हो जाएंगी खुश!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन महीने की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाला शुभ पर्व धनतेरस दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस बार ये त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग भगवान धन्वंतरि, कुबेर, यमराज और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन सोना, चांदी जैसी चीजें खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदी करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कई लोगों का मन सोना-चांदी खरीदने का नहीं भी होता है। तो अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि इस धंतेरस क्या खरीदा जाए, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सामान लाए हैं जो आप धनतेरस में खरीद सकते हैं।

इन चीजों को खरीद सकते हैं धनतेरस पर

झाड़ू

ऐसा माना जाता है कि, घरों में साफ सफाई करना बहुत ही अच्छा होता है और पॉजिटिविटी भी आती है। इसके अलावा, लक्ष्मी माता को ही झाड़ू का स्वरूप भी माना जाता है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

बर्तन

धनतेरस के दिन किसी भी धातु के बर्तन खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इन बर्तनों में भोजन करने से घर में सकारात्मकता आती है।

तांबा

इस दिन तांबे की चीजें खरीदना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

कपड़ा

धनतेरस के दिन जरूरतमंदों को कंबल या कपड़े दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। साथ ही आप घर पर भी कंबल या कपड़े ला सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Oct 2025 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story