मानसून स्किन केयर टिप्स: मानसून में बढ़ रहे हैं पिंपल्स? इन आसान टिप्स से अपनी स्किन को बनाएं फ्लॉलेस, सब पूछेंगे ग्लो का राज

मानसून में बढ़ रहे हैं पिंपल्स? इन आसान टिप्स से अपनी स्किन को बनाएं फ्लॉलेस, सब पूछेंगे ग्लो का राज
मानसून में नमी बढ़ जाती है और पसीने की वजह से पिंपल्स की समस्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम तेज गर्मी से राहत देता है, लेकिन इस दौरान स्किन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से चेहरे पर पसीना, तेल और धूल बहुत ही आराम से जमा होने लगते हैं। इस वजह से ही ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इस मौसम में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी काफी होती है।

क्यों होती है परेशानी?

मानसून के समय त्वचा पर एक्स्ट्रा तेल और गंदगी जमा होने लगती है। जब यह गंदगी स्किन के पोर्स को बंद कर देती है, तो बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। ऐसे में चेहरे पर छोटे-बड़े पिंपल्स निकल सकते हैं। इसके अलावा गंदे हाथों से बार-बार चेहरा छूना और तकिए के कवर को नियम से ना बदलने से भी ये परेशानी बढ़ जाती है। नियमित सफाई न करना भी इस परेशानी को बढ़ा सकता है।

चेहरे को अच्छे से धोएं

स्किन को साफ रखना सबसे जरूरी है। दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से चेहरा धोने से एक्स्ट्रा तेल तो निकलता ही है साथ में गंदगी भी हट जाती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा चेहरा धोने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

बिना वजह बार-बार चेहरे को हाथ न लगाएं। हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से त्वचा तक पहुंच जाते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ा सकते हैं। अगर मेकअप करते हैं, तो रात में सोने से पहले उसे पूरी तरह साफ करना न भूलें। साथ ही मौसम चाहे कोई भी हो, हल्का और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

पिंपल्स को न दबाएं

चेहरे पर पिंपल्स निकल आएं तो उन्हें फोड़ने या दबाने की गलती न करें। ऐसा करने से संक्रमण फैल सकता है और चेहरे पर दाग भी रह सकते हैं। अगर लंबे समय तक समस्या बनी रहे या बार-बार पिंपल्स निकलें, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट (स्किन स्पेशलिस्ट) से जरूर सलाह लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 Jun 2026 6:12 PM IST

Tags

Next Story