मानसून हेल्थ टिप्स: बारिश के मौसम में अपने बच्चों की डाइट में बिल्कुल भी ना करें इन चीजों को शामिल, हो सकती है परेशानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में गर्मी का एहसास तो बहुत ही कम हो जाता है लेकिन छोटे बच्चों के लिए काफी परेशानी हो जाती है। क्योंकि छोटे बच्चों के लिए यह कई तरह की बीमारियों का खतरा भी साथ लेकर आता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। ऐसे में बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इस मौसम में उनकी साफ-सफाई के साथ-साथ खानपान का भी खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
बाहर का खाना देने से बचें
बारिश के दिनों में सड़क किनारे मिलने वाले चाट, गोलगप्पे, पकौड़े, समोसे और दूसरी खुली चीजें बच्चों को नहीं खिलानी चाहिए। कई बार इनमें इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल साफ नहीं होता, जिससे पेट खराब होने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को घर का साफ भोजन ही खिलाना फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़े -गर्मी में आपकी सब्जियां भी सड़ जाती हैं तो मत हों परेशान, जानें FSSAI ने सब्जियों को फ्रेश रखने का क्या बताया तरीका
ताजा फल और ताजा खाना खिलाएं
कटे हुए फल लंबे समय तक खुले में रखने से उनमें जल्दी कीटाणु लग सकते हैं। इसी तरह बासी खाना भी बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए। इसलिए ही हमेशा ताजा फल काटकर दें और ताजा बना हुआ खाना ही बच्चों को खिलाएं।
ठंडी और मीठी चीजों से रखें दूरी
बारिश के मौसम में ज्यादा ठंडे ड्रिंक्स बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे गले में खराश, सर्दी, जुकाम और पेट की दिक्कत हो सकती है। उनकी प्यास बुझाने के लिए सादा पानी, नारियल पानी या घर में बनी ताजा ड्रिंक्स ही देना ज्यादा अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़े -टेलीस्कोप और कैमरे से कैसे लें चांद की परफेक्ट तस्वीरें? नासा की मून फोटोग्राफी गाइड से लें टिप्स
हल्का और साफ भोजन है सबसे बेहतर
इस मौसम में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना बच्चों के पेट पर भारी पड़ सकता है। इससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही पालक, मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां बनाने से पहले उन्हें कई बार अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि उनमें मौजूद मिट्टी और कीटाणु पूरी तरह साफ हो जाएं। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बरसात में बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   27 Jun 2026 6:28 PM IST











