हेल्थ टिप्स: ठंड में आप भी रहते हैं सर्दी-जुखाम से परेशान, तो इस एक जड़ का करें सेवन, मिलेगा फटाफट आराम!

ठंड में आप भी रहते हैं सर्दी-जुखाम से परेशान, तो इस एक जड़ का करें सेवन, मिलेगा फटाफट आराम!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू ही होने वाला है। इस मौसम में कई लोग सर्दी-जुखाम से परेशान रहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसी जड़ लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपना सर्दी-जुखाम सही कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अदरक की, इसकी मदद से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके अलावा भी अदरक का सेवन करने के बहुत से फायदे हैं। तो चलिए उन फायदों के बारे में जानते हैं।

सर्दी में अदरक का सेवन करने के फायदे

सर्दी-जुखाम से राहत

अदरक के सेवन से सर्दी-जुखाम भी कम होता है। साथ ही आपका शरीर भी गर्म बना रहता है।

इम्यूनिटी

अदरक समें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबायोटिक गुण भी मौजूद रहते हैं, जिसके चलते इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

पाचन में सुधार

इसके सेवन से पाचन में भी सुधार आता है। इससे आपका डाइजेशन बढ़िया होता है और कब्ज, अपच जैसी परेशानी से छुटकारा मिलता है।

जोडों के दर्द में आराम

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जिसके चलते जोड़ों की सूजन और दर्द कम होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

अदरक का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे आपके शरीर के सभी हिस्सों तक अच्छे से खून पहुंचता है।

वजन घटाने में मदद

अदरक की मदद से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में भारी मदद मिलती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Oct 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story