Shri Krishna: रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा जल्द होगा दूरदर्शन पर प्रसारित  

Shri Krishna: रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा जल्द होगा दूरदर्शन पर प्रसारित  

Manmohan Prajapati
Update: 2020-04-24 05:13 GMT
Shri Krishna: रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्णा जल्द होगा दूरदर्शन पर प्रसारित  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने दर्शकों को पुराने सीरियल्स का खास तोहफा दिया। इस दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) और बीआर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पुराने शोज की वापसी के साथ ही दूरदर्शन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

जयंती: भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं परशुराम, जानें इनके बारे में

वहीं अब दर्शकों के इस प्रतिसाद को देखते हुए दूरदर्शन ने अपने पिटारे से एक और तोहफा दर्शकों के लिए न‍िकाला है। दरअसल, दूरदर्शन पर अब श्री कृष्‍णा (Shri Krishna) सीरियल की वापसी होने जा रही है। हाल ही में प्रसार भारती ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

तुलसी के पौधे को शाम के समय ना लगाएं हाथ, गुरुवार को रखें इन बातों का ख्याल

ट्विट पर दी जानकारी
डीडी नेशनल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, खुशखभरी हमारे दर्शकों के लिए !! 
जल्द आ रहा है "श्री कृष्णा"  

दर्शकों ने उठाई थी मांग
रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण के बाद लगातार ये मांग उठ रही थी कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी सीरियल "श्री कृष्णा" को दोबारा से शुरू किया जाए। जिसके चलते दूरदर्शन और प्रसार भारती ने इस धारावाहिक को दिखाने का निर्णय लिया है। 


रामानंद सागर का निर्देशन
उल्लेखनीय है कि रामायण के साथ ही श्री कृष्‍णा का निर्देशन भी रामानंद सागर ने ही किया था। रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना ये सीरियल सबसे पहले 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और बाद में 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

Tags:    

Similar News