देश के इन शहरों में नजर आया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

चंद्र ग्रहण 2022 देश के इन शहरों में नजर आया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

Manmohan Prajapati
Update: 2022-11-07 12:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर यानी कि आज मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। हालांकि भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सिर्फ देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण सूतक काल मान्य होगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।

जानकारों के मुताबिक, देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। वहीं देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आएगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। 

चंद्रग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण आरंभ: 08 नवंबर शाम 05 बजकर 20 मिनट से 
चंद्र ग्रहण समापन: 08 नवंबर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक 
सूतक काल: चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले लगेगा।

भारत में यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत में यह चंद्रग्रहण गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलिगुड़ी और कोलकाता समेत देश की राजधानी दिल्ली में भी दिखाई पड़ेगा। 

ग्रहण काल में क्या करें?
ग्रहण के वेध काल में तथा ग्रहण काल में भी भोजन नहीं करना चाहिए। देवी भागवत के अनुसार सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय जो मनुष्य जितने अन्न के दाने खाते हैं उतने वर्षा तक अरूतुंद नरक में वास करता हैं और उदर रोगी, गुल्मरोगी, काना तथा दंतहीन होता हैं।  

ग्रहण काल में क्या ना करें?
कोई भी शुभ काम या नया कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण समय में सोने से रोगी, लघुशंका से दरिद्र, स्त्री प्रसंग से सुअर तथा उबटन लगाने से कोढ़ी होता है। ग्रहण काल में तेल लगाना, भोजन करना, जल पीना, मल मूत्र त्यागना, बाल काटना, मंजन करना, रति क्रिया करना मना है। पत्ते, तिनके, फूल, लकड़ी नहीं तोड़ना चाहिए। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


 

Tags:    

Similar News