उपाय: नौतपा में इन चीजों का करें दान, मिलेगा इतना पुण्य

उपाय: नौतपा में इन चीजों का करें दान, मिलेगा इतना पुण्य

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-27 11:08 GMT
उपाय: नौतपा में इन चीजों का करें दान, मिलेगा इतना पुण्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दी कैलेंडर में ज्येष्ठ माह और अंग्रेजी कैलेंडर में मई माह को भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। फिलहाल 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है। इस बार कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू है, ऐसे में लोग घरों में हैं। लेकिन नौतपा की तपिश में घरों में रहना भी दूभर कर देती है। इन दिनों में जहां चिलचिलाती धूप ने दिन के तापमान में वृद्धि कर दी है, वहीं देर रात तक लगने वाले गर्म हवाओं के थपेड़ों ने नींद हराम कर दी है। हिन्दू शास्त्रों में नौतपा का एक अलग महत्व है। 

इन दिनों में धार्मिक मान्यता और परंपराओं के अनुसार कई चीजें दान करना शुभ माना गया है। नौतपा में दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। नौतपा के दौरान यदि आप इन ​चीजों का दान करते हैं तो आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। कौन सी हैं ये चीजें, आइए जानते हैं इनके बारे में...

नौतपा 2020: इन दिनों में क्यों होता है भीषण गर्मी का प्रकोप

इन चीजों का करें दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा में जल का दान करना शुभ होता है। नौतपा में गर्मी बढ़ जाती है जिस वजह से पानी की प्यास भी अधिक लगती है। इन दिनों जरुरतमंद लोगों को पानी पिलाना चाहिए। अगर आपसे कोई पानी मांगे तो उसको पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करने से ईश्वर का आशीर्वीद मिलता है।

नौतपा में गर्मी के बढ़ जाने से शरीर में पानी की कमी का खतरा भी रहता है। इन दिनों ठंडक देनी वाली चीजों जैसे दही, नारियल का भी दान जरूरतमद लोगों को करना चाहिए। इससे भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

बुधवार को करें व्रत, जीवन में आने वाली समस्याओं से मिलेगी निजात

सुबह स्नान-पूजन करने के बाद सत्तू, घड़ा, सुराही, पंखा और छाता आदि का दान करना चाहिए। इसमें आटे से भगवान ब्रह्मा की मूरत बनाकर पूजा की जाती है। इसे बढ़ा पुण्य माना गया है। इस अवधि में जरूरतमंदों को ठंडी चीजें दान करने से ब्रह्मा प्रसन्न होते हैं।

इन दिनों देशभर में लॉकडाउन जारी है और ऐसे में कई जरुरतमंद जिनके पास खाने पीने की वस्तु नहीं हैं दान कर सकते हैं। आप चाहें तो लॉकडाउन में पैदल घर की तरफ रवाना होने वाले मजदूरों को भी ये सब चीजें दान कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News