भूल कर भी न करें रात को यह काम, हो सकता है भारी नुकसान

वास्तु उपाय भूल कर भी न करें रात को यह काम, हो सकता है भारी नुकसान

Ankita Rai
Update: 2022-06-04 06:08 GMT
भूल कर भी न करें रात को यह काम, हो सकता है भारी नुकसान

 डिजिटल डेस्क, भोपाल।  हम सभी के आसपास कई तरह की ऊर्जा का प्रभाव रहता है। इन ऊर्जाओं का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। प्रकृति से संतुलन बनाए रखने के लिए जल, पृथ्वी, वायु, अग्नि और आकाश के बीच हमेशा क्रिया होती रहती है। इस क्रिया का प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव पर पड़ता है। आप को बता दें कि इस क्रिया को वास्तु शास्त्र के नाम से जानते हैं। आज हम आप को वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें रात को नहीं करना चाहिए। रात को वो काम करने से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप रात के समय कपड़े धोकर सूखाते हैं, तो यह गलत तरीका है। ऐसा करने से आप अपने जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह पाएंगे। 

निगेटिव एनर्जी
जब भी हम राज को कपड़े धोकर सुखाते हैं तो नकारात्मक कपड़ों में समा जाती है। इस के बाद जब भी आप उन कपड़ों को पहनते हैं तो उस ऊर्जा का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है, जो नुकसानदायक होती है। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ द्वारा  बताया जाता है कि सूर्यास्त के बाद खुले आसमान में कपड़े सूखाने से कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती हैं। 
बताया जाता है, की जब भी आप कपड़े धूप में सुखाते हैं तो कपड़ों से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और कपड़ों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचारित होती है। 
आप जभी कपड़ो का धूप में सुखाते है , तो इसमें मौजूद कीटाणु धूप और गर्मी में खत्म हो जाते हैं।  क्योकी रात में कपड़े धीरे-धीरे सूखते हैं। इन कपड़ो में मोजुद कीटाणु नहीं मर पाते हैं। 
आप को आपने अंडर गारमेंट को कभी भी रात को धो कर घर के बाहर नहीं सूखाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। 
आप को हमेंसा  कोशिश करनी चाहिए की रात के समय कपड़े न धोएं। और अगर आप किसी कारण से रात को कपड़े धोते हैं, तो उनको घर के बाहर न फैलाएं बल्कि घर के अंदर सुखाएं। 

 

डिसक्लेमर- ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News