साल का बड़ा सूर्य ग्रहण कल, दिखेगा नहीं पर राशियों में होगा असर

साल का बड़ा सूर्य ग्रहण कल, दिखेगा नहीं पर राशियों में होगा असर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-20 02:32 GMT
साल का बड़ा सूर्य ग्रहण कल, दिखेगा नहीं पर राशियों में होगा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल का दूसरा बड़ा सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को है।  इससे दो सप्ताह पहले 7 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है तो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। दोनों ही ग्रहण का असर सभी प्राणियों पर देखने मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह बाद हमेशा सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण भी चंद्र ग्रहण की तरह एक खगोलीय घटना है।

यहां आएगा नजर

यह ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। जिससे इसका खास असर भी नहीं होगा। 

नासा करेगी लाइव

इंडियन टाइम के अनुसार यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से प्रारंभ होगा और रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा करेगी।   

राशियों पर होगा असर

वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण दिखे या नहीं इसका असर राशियों पर स्पष्टतः देखने मिलता है। क्योंकि ये ग्रहों का फेर है। राशियों पर असर पड़ने के साथ ही धार्मिक मान्यता के अनुसार भारत में सूतक भी लगेगा। यह 12 घंटे पहले यानि 21 अगस्त को सुबह 11.15 बजे लग जाएगा।

ग्रहण के बाद क्या करें...

- धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण के बाद पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान कर देवता की आराधना करनी चाहिए। 

- स्नान के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान उत्तम माना गया है। 

- भोज्य सामग्री, पदार्थ में तुलसी के पत्ते डालने से वह अपवित्र नहीं माना जाता। 

- गर्भवती स्त्री को भी इस दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं ऐसी महिला को किसी भी तरह की सब्जी आदि काटने से भी बचना चाहिए। अन्यथा होने वाली संतान पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। 

- हिन्दू मान्यता के अनुसारए सूर्यग्रहण में ग्रहण शुरु होने से चार प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए।  

Similar News