राशिफल : जानिए कैसे रहेंगे आज आपके प्रेम-सम्बंध

राशिफल : जानिए कैसे रहेंगे आज आपके प्रेम-सम्बंध

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-18 17:15 GMT
राशिफल : जानिए कैसे रहेंगे आज आपके प्रेम-सम्बंध

 

मेष राशि -  दशम भाव में चंद्रमा का गोचर लाभकारी बना रहेगा। काम-काजी चिंता कम होगी। संतान को लेकर परेशानी बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग-  सफेद

शुभांक -  3

उपाय - सफेद वस्तुओं का दान करें 

वृषभ -  आज दोपहर के बाद से समय शानदार होने जा रहा है। आवश्यक काम दोपहर बाद ही संपन्न करें। वैवाहिक संबंधों में सुधार आ सकता है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। 

शुभ रंग-  जामुनी

शुभांक -  3

उपाय - शुक्रवार का व्रत करें

मिथुन - सुबह और शाम की ग्रह स्थितियां अलग-अलग रह सकती हैं। सुबह आपको अनावश्यक परेशानियां झेलना पड़ेगी। परंतू दोपहर होते-होते समय समान्य हो जाएगा। 

शुभ रंग-  नारंगी

शुभांक -  3

उपाय - पुष्प चढ़ाएं

कर्क - आज दोपहर के बाद से सितारे कमजोर होने जा रहे हैं। जितने आवश्यक कार्य हैं उन्हें दोपहर से पूर्व ही संपन्न कर लें। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग-  सफेद

शुभांक -  3

उपाय - मोती पहनें

सिंह - मंगल ग्रह का भरपूर साथ मिलने जा रहा है। आवश्यक कार्यों को संपन्न करने का यह उचित समय है। वैवाहिक संबंधों में खुशियां प्राप्त हो सकती है। 

शुभ रंग-  सफेद

शुभांक -  3

उपाय - इलायची का सेवन करें

कन्या - समय आज दोपहर बाद से और बेहतर होने जा रहा है। काम-काजी निर्णय दोपहर बाद से लें तो ज्यादा उचित होगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया बना रहेगा। 

शुभ रंग- सुनहरा

शुभांक -  6

उपाय - स्फटिक पहनें

तुला -  ग्रह अभी भी आपसे रूठे हुए हैं। काम-काज उतना बेहतर नहीं होगा जितना आप अपेक्षा कर रहे हैं। चिंता न करें, शाम से समय सामान्य होगा। 

शुभ रंग-  सफेद

शुभांक -  4

उपाय - उबटन लगाएं

वृष्चिक - ग्रह अभी भी आपका सहयोग कर रहे हैं। आवश्यक काम-काज में मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध मजेदार रहेंगे। 

शुभ रंग-  भूरा

शुभांक -  2

उपाय - ओपेल धारण करें

धनु -  सितारे प्रतिकूल बने हुए हैं। जिसके चलते आपके काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रेम संबंध हल्के बने हुए हैं। चिंता न करें। कल से समय सामान्य होगा।

शुभ रंग-  आसमानी

शुभांक -  6

उपाय - कार्तिकेय भगवान की पूजा करें

मकर - सितारों का साथ दोपहर तक आपके पक्ष में बना रहेगा। जितने जरूरी काम हैं उन्हें तेजी से संपन्न करें। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। 

शुभ रंग-  नारंगी

शुभांक -  7

उपाय - सफेद रूमाल रखें

कुंभ - ग्रहों का उतार -चढ़ाव आपके पक्ष में लगातार जारी है। जिसके चलते काम में मन नहीं लगेगा। चिंता न करें, शाम आपके अनुकूल बनने जा रही है।   

शुभ रंग-  केसरिया

शुभांक -  4

उपाय - चंदन का तिलक लगाएं

मीन - सितारे मजबूती से आपका साथ देते रहेंगे। आवश्यक काम-काज जल्द से जल्द संपन्न करें। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे।  

शुभ रंग-  सुनहरा

शुभांक -  4

उपाय -  फल का दान करें

Similar News