जैन मुनि शमशान में मनाएंगे बर्थडे

जैन मुनि शमशान में मनाएंगे बर्थडे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-26 06:48 GMT
जैन मुनि शमशान में मनाएंगे बर्थडे

टीम डिजिटल, भोपाल/जयपुर। जैन मुनि तरुण सागर महाराज अपना 50वां जन्मदिन जयपुर के सीकर के पास शमशान में मनाएंगे। वह जयपुर के सीकर स्थित श्मशान में 'जीवन का अर्थ' विषय पर व्याख्यान देंगे। तरुण सागर जी ने कहा कि लोग अपना जन्मदिन होटलों, पिकनिक स्पॉट्स और कभी-कभी मंदिरों में मनाते हैं, लेकिन शोर-शराबे के बीच आप जीवन का असली महत्व समझ नहीं सकते हैं। इसलिए मैंने इस बार अपना जन्मदिन शमशान में मनाने का फैसला किया है। उनके शिष्य ब्रह्मचारी सतीश ने बताया कि लोग श्मशान घाट की 50 परिक्रमा करेंगे। इस उत्सव में शामिल होने के लिए लगभग 2,500 लोगों को टिकट्स बांटे जा चुके हैं।

वहीं दिगंबर जैन संत विद्यासागर महाराज अपने संन्यासी होने के 50 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के दोनागढ़ में 28-30 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में ओसवाल संघ के अध्यक्ष मनीष गाला का कहना है कि उनके संघ ने संन्यासियों के जन्मदिन और दीक्षा से जुड़े किसी भी उत्सव पर रोक लगा दी है। संन्यास धारण करने के बाद यह सारे उत्सव बंद हो जाने चाहिए।

Similar News