ओणम 2018: शुरू हो रहा ओणम महोत्सव, प्रजा से मिलने आएंगे महाबली राजा

ओणम 2018: शुरू हो रहा ओणम महोत्सव, प्रजा से मिलने आएंगे महाबली राजा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-24 09:16 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केरल का सबसे प्रसिद्ध त्योहार ओणम श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 25 अगस्त को पड़ रही है। केरल में मनाया जाने वाला ये त्योहार दक्षिण भारत की दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस ओणम महोत्सव को 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान पूरा केरल केरल दियों की रोशनी से जगमगा उठता है। लोग घर को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। खुद सज-संवरकर इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार को फसल और उपज के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस महोत्सव के दौरान राजा बली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं इसलिए इस महोत्सव को उनके स्वागत के रूप में मनाया जाता है।

Similar News