शरद पूर्णिमा की रात करें लक्ष्मी-कुबेर मंत्र का जाप, बढ़ेगा धन

शरद पूर्णिमा की रात करें लक्ष्मी-कुबेर मंत्र का जाप, बढ़ेगा धन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-04 04:16 GMT
शरद पूर्णिमा की रात करें लक्ष्मी-कुबेर मंत्र का जाप, बढ़ेगा धन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी के पूजन के लिए अति उत्तम व कल्याणकारी बताई गई है। यदि किसी की कुण्डली में धन का योग नहीं भी है तो इस दिन धनलक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन और रात्रि जागकरण से लाभ प्राप्त होता है। ठीक इसी प्रकार शिवभक्त धनकुबेर का पूजन भी इसी रात को लाभकारी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी और कुबेर मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के पास धन चंद्रमा की रोशनी के समान ही फैलता है। 

धन के राजा कुबेर का मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये
धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।।

मां लक्ष्मी मंत्र 

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

मिलती है कृपा

शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त मनोबल में भी वृद्धि होती है। स्मरण शक्ति व खूबसूरती बढ़ती है। चंद्रमा का प्रकाश इस रात को प्रत्येक व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। कहा जाता है कि मनुष्य की इंद्रियां जाग्रत होती हैं।

Similar News