साल 2018 में पड़ने वाले हैं बड़े ग्रहण, यहां दिखाई देगा असर

साल 2018 में पड़ने वाले हैं बड़े ग्रहण, यहां दिखाई देगा असर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-12 04:53 GMT
साल 2018 में पड़ने वाले हैं बड़े ग्रहण, यहां दिखाई देगा असर

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जो ग्रहण दिखाई नही दे उसका असर भी ना हो ऐसा नही होता। पृथ्वी पर इन खगोलिय घटनाओं का असर कहीं न कहीं जरूर देखने मिलता है। साल 2018 में दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण होंगे। चंद्रग्रहण  भारत में दिखाई देंगे लेकिन सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। कमतर ही सही इनका असर देखने अवश्य ही मिलेगा। आइए यहां जानते हैं साल 2018 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में...

 

31 जनवरी 2018 खग्रास चंद्रग्रहण 

खग्रास चंद्रग्रहण 31 जनवरी को  होगा। माघ शुक्ल पूर्णिमा के दिन यह साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। जिसका असर शाम 5.18 मिनट से प्रारंभ होकर रात 8. 42 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 24 मिनट है। पूर्वी भारत, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण स्पष्ट रुप से देखने मिलेगा। 

 

जुलाई में दूसरा चंद्रग्रहण 
साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27.28 जुलाई 2018 के दिन होगा। यह आषाढ़ पूर्णिमा का दिन है। यह रात्रि में 11.54 मिनट पर प्रारम्भ होकर 3.49 मिनट तक अपना असर दिखाएगा। इसकी अवधि 3 घंटे 55 मिनट है। यह ग्रहण मिथुन, तुला, मकर व कुंभ के लिए कष्टप्रद बताया जा रहा है।

 

3 सूर्यग्रहण 

15 फरवरी 2018 -फाल्गुन कृष्ण अमावस्या गुरुवार 
13 जुलाई 2018- आषाढ़ कृष्ण अमावस्या शनिवार 
11 अगस्त 2018- पौष कृष्ण अमावस्या शनिवार 

 

ग्रहण के दाैरान निर्धारित नियमों का पालन आवश्यक बताया गया है...

-माना जाता है कि ग्रहण की वजह से भगवान कष्ट में रहते हैं। ऐसे में भजन भक्ति में अपना ध्यान लगाना चाहिए। 
-जिन राशियों के लिए ग्रहण का प्रभाव अशुभ बताया जाए उन्हें ग्रहण नही देखना चाहिए। 
-वे महिलाएं जो गर्भवती हैं उन्हें ग्रहण नही देखना चाहिए। इस दिन उन्हें घर के अंदर ही रहना चाहिए, ताकि इसका असर उनकी आने वाली संतान पर ना पड़े। 
-ग्रहण के दौरान तुलसी पत्ती पानी, दूध व अन्न में डाल देना चाहिए, जिससे उसकी शुद्धता कम ना हो।

 

Similar News