जानें सूर्य ग्रहण का समय और असर, इन कार्यों को करने से बचें 

सूर्य ग्रहण 2021 जानें सूर्य ग्रहण का समय और असर, इन कार्यों को करने से बचें 

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-04 05:02 GMT
जानें सूर्य ग्रहण का समय और असर, इन कार्यों को करने से बचें 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 का आखरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार यानी कि आज लगने वाला है। हिन्दू पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को यह ग्रहण लग रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट होगी। देखा जाए तो 15 दिनों के अंदर लगने वाला यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगा था। 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ये ग्रहण खग्रास यानी कि पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण किस राशि में होगा और इसका क्या असर होगा? इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं...

साल 2022 : इन 6 राशि वालों का भाग्य होगा उदय, जानें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

कहां और कब देगा दिखाई?
सूर्य ग्रहण की शुरूआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी। वहीं दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर यह ग्रहण खत्म हो जाएगा। ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत से ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

क्यों होता है सूर्य ग्रहण ?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती हैं। वहीं चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। इसके अलावा जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जबकि सूर्य जब कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।  

इन मंत्रों के साथ करें भगवान विष्णु की पूजा, जीवन की बाधाएं होंगी दूर

इन बातों का रखें ध्यान
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- इस काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- इस दौरान किसी भी प्रकार का काटना, सिलना, सोना, आदि कार्य नहीं करना चाहिए। 
- सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान किसी भी विशेष मंत्र जाप कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News