कहीं आपकी हथेली में भी तो नहीं बनता ऐसा चांद, जानें 5 बातें...

कहीं आपकी हथेली में भी तो नहीं बनता ऐसा चांद, जानें 5 बातें...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-22 06:37 GMT
कहीं आपकी हथेली में भी तो नहीं बनता ऐसा चांद, जानें 5 बातें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके हाथेली पर अधूरा या पूरा चांद बनता है। ऐसे लोगों को लेकर अनेक मान्यताएं हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार इस तरह के लोग बड़ा ही दया का भाव रखते है। शांत एवं मन से प्रसन्नचित्त होते हैं। हालांकि ये कभी दिखाते नहीं हैं। आज हम आपको इसी हथेली के चांद की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं...


1. अधूरे चांद वाले लोग अपने दोस्तों के लिए बहुत  ईमानदार होते हैं और दोस्ती निभाने वाले होते हैं। ये दोस्ती में धोखा पसंद नहीं करते। इसके लिए वे हर तरह से पूरा प्रयास करते हैं। 

2. ऐसे लोग बेहद शांतिप्रिय होते हैं। तेज आवाज सुनना या करना दोनों ही इन्हें पसंद नहीं है। हालांकि गुस्सा आ जाए तो इनका कोई तोड़ नही है, लेकिन ये उसी तेजी से ये शांत भी हो जाते हैं। कभी भी किसी काम को करने से जी नहीं चुराते, जो इन्हें सफलतम बनाता है। 

3. इनका दिमाग भी बेहद तेज होता है। ये जिंदादिल इंसान होते हैं। इन्हें अपने हम उम्र के लोगों का साथ तो पसंद आता ही हैए लेकिन उतना ही बुजुर्गों का साथ भी अच्छा लगता है। अपने से छोटों के साथ भी ये जल्दी घुल-मिल जाते हैं।  

4. जिस लोगों की हथेली पर चांद पूरा नहीं बन पाता, उन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है और याददाश्त का तो कोई जवाब ही नहीं। उनकी याददाश्त बहुत ही अच्छी होती है। ये वर्षों पहले वाली बातों को भी आसानी से याद रख लेते हैं। इनका मिजाज भी बेहद मिलनसार एवं हंसमुख होता है।

5. वहीं ये भी माना जाता है कि हाथ में चांद का ये नजारा अच्छे जीवनसाथी का भी सूचक है। जिनके हाथ में ऐसे निशान बनता है उनका लाइफ पार्टनर उनके दिल की हर बात समझता है। 

Similar News