सूर्य ग्रहण 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें किन जगहों पर देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव

सूर्य ग्रहण के दौरान बुधादित्य योग का निर्माण होगा

Manmohan Prajapati
Update: 2023-10-14 04:47 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 यानी कि आज शनिवार को लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। वहीं शनिवार के दिन अमावस्या होने पर इसे शनि अमावस्या कहा गया है। ऐसे में सर्वपितृ और शनि अमावस्या का संयोग भी बन रहा है।

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज सूर्य और बुध दोनों का कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? सूतक काल कब से कब तक रहेगा? आइए जानते हैं...

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण आरंभ: 14 अक्टूबर, शनिवार रात 08 बजकर 34 मिनट पर

सूर्य ग्रहण समापन: 15 अक्टूबर, रविवार देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक

ग्रहण की अवधि: 5 घंटे 51 मिनट की होगी

धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। हालांकि, सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां पर सूर्य ग्रहण देख जाता है। जबकि, ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस कारण इसका असर भारत में नहीं रहेगा।

सूर्य ग्रहण कहां देगा दिखाई

यह सूर्य ग्रहण एक कंकड़कृति सूर्य ग्रहण है, जो कि उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

क्यों होता है सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती हैं। वहीं चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। इसके अलावा जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जबकि सूर्य जब कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News