अक्टूबर 2023: इस माह में शारदीय नवरात्रि और शरद पूर्णिमा सहित आएंगे ये व्रत और त्योहार

इस माह में शारदीय नवरात्रि और शरद पूर्णिमा सहित आएंगे ये व्रत और त्योहार
इस माह में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी आएंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर माह अपने आप में खास होता है और हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कई सारे व्रत और त्योहार माह में आते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर शुरू होने वाला है और धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। यही नहीं इस माह मेंचंद्र और सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट...

अक्टूबर माह के व्रत और त्योहार

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 अक्टूबर 2023

रविवार

पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध

02 अक्टूबर 2023

सोमवार

संकष्टी चतुर्थी व्रत

04 अक्टूबर 2023

बुधवार

रोहिणी व्रत, छठा श्राद्ध

06 अक्टूबर 2023

शुक्रवार

श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका व्रत

09 अक्टूबर 2023

सोमवार

एकादशी श्राद्ध

10 अक्टूबर 2023

मंगलवार

मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी

11 अक्टूबर 2023

बुधवार

प्रदोष व्रत

12 अक्टूबर 2023

गुरुवार

मासिक शिवरात्रि

14 अक्टूबर 2023

शनिवार

सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

15 अक्टूबर 2023

रविवार

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

18 अक्टूबर 2023

बुधवार

विनायक चतुर्थी

19 अक्टूबर 2023

गुरुवार

उपांग ललिता व्रत

20 अक्टूबर 2023

शुक्रवार

स्कंद षष्ठी

21 अक्टूबर 2023

शनिवार

सरस्वती पूजन

22 अक्टूबर 2023

रविवार

श्री दुर्गाष्टमी

23 अक्टूबर 2023

सोमवार

महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन

24 अक्टूबर 2023

मंगलवार

दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, बुद्ध जयंती

25 अक्टूबर 2023

बुधवार

पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2023

गुरुवार

प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा

28 अक्टूबर 2023

शनिवार

शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण

29 अक्टूबर 2023

रविवार

,कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 Sep 2023 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story