एजुकेशन: उच्च शिक्षा पर सरकार का जोर, मिलेगी 400 करोड़ रुपए की मदद

एजुकेशन: उच्च शिक्षा पर सरकार का जोर, मिलेगी 400 करोड़ रुपए की मदद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-05 12:36 GMT
एजुकेशन: उच्च शिक्षा पर सरकार का जोर, मिलेगी 400 करोड़ रुपए की मदद
हाईलाइट
  • दुनिया के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों में भारत के 3
  • बजट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा पर जोर
  • स्टडी इन इंडिया' कार्यक्रम शुरू करने की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेश किए गए बजट में सभी वर्गों को लुभाने की कोशिश की गई है। युवाओं को लेकर भी कई घोषणाएं हैं, वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा पर जोर दिया है।

विदेशी छात्रों को लुभाने के लिए वित्त मंत्री ने 'स्टडी इन इंडिया' कार्यक्रम शुरू करने की बात भी कही है। वित्त मंत्री ने भारत की शिक्षा को अंतर्राष्ट्री बनाने की बात भी कही। उन्होंने रोजगार पर ध्यान देने को भी जरूरी बताया। सीतारमण ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों से युवाओं को अवगत कराने की पहल करनी चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले तक दुनिया के टॉप 200 शिक्षण संस्थानों में से भारत का एक भी नहीं था, जबकि अब भारत के 3 संस्थानों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है, जिसमें से 2 आईआईटी हैं। इसे और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उच्च शिक्षा संस्थानों की रेग्युलेटरी में और सुधार करने की कोशिश की जा रही है, ताकि देश के माहौल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सके। 

 
किए ये ऐलान
1. केंद्र सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को 400 करोड़ रुपए की मदद करेगी। 
2. विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए स्टडी इन इंडिया नामक प्रोग्राम चलाया जाएगा। 
3. महात्मा गांधी के विचारों से युवाओं को जोड़ने के लिए गांधीपीडिया तैयार किया जाएगा। 
4. रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा। 
5. शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उच्च शिक्षा में ज्ञान योजना की शुरुआत की जाएगी।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News