सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट, यहां देंखे पूरा शेड्यूल

सीबीएसई डेटशीट सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट, यहां देंखे पूरा शेड्यूल

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-12-29 16:56 GMT
सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेटशीट, यहां देंखे पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की आगामी परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। 

सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा पहले ही कर चुका है। बोर्ड 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स आयोजित करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस दिन होंगे 10वीं के एग्जाम 

जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं क्लास के एग्जाम इस प्रकार होंगे -  

16 फरवरी 2023 -  रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, टूरिजम, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड इन्श्योरेंस
17 फरवरी 2023 -  हिंदुस्तानी म्यूजिक, अकाउंटेंसी
20 फरवरी 2023 -  लैंग्वेज
27 फरवरी 2023 -  इंग्लिश
4 मार्च 2023      -   साइंस
6 मार्च 2023      -   होम साइंस
9 मार्च 2023      -   बिजनेस एलिमेंट्स
11 मार्च 2023    -   संस्कृत 
13 मार्च 2023    -  कम्प्यूटर, आईटी, एआई
15 मार्च 2023    -  सोशल साइंस
17 मार्च 2023    -  हिंदी 
21 मार्च 2023    -  मैथ्स 

 

इस दिन होंगे 12वीं के एग्जाम 

जारी डेटशीट के मुताबिक 12वीं कक्षा के एग्जाम इस दिन होंगे - 

16 फरवरी 2023 -   बायोटेक्नोलॉजी
17 फरवरी 2023 -   बैंकिंग
20 फरवरी 2023 -   हिंदी
21 फरवरी 2023 -   डाटा साइंस
22 फरवरी 2023 -   एआई
24 फरवरी 2023 -   इंग्लिश
25 फरवरी 2023 -   मार्केटिंग
27 फरवरी 2023 -   एग्रीकल्चर
28 फरवरी 2023 -   कैमिस्ट्री
2 मार्च 2023 -         जियाग्राफी
6 मार्च 2023 -         फिजिक्स
9 मार्च 2023 -        लीगल स्टडीज
11 मार्च 2023 -      मैथ्स 
 

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट 

स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होम पेज पर, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा
स्टेप 3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें 
स्टेप 4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखे 
 

 

 

Tags:    

Similar News