UPSC Civil Services Exam 2019 results: सिविल सेवा 2019 के नतीजे घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

UPSC Civil Services Exam 2019 results: सिविल सेवा 2019 के नतीजे घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-04 07:22 GMT

डिजिटल डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। UPSC मेन्स की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं जतिन किशोर दूसरे और प्रतिभा वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। अभ्यर्थी यू‍पीएससी की ऑफिशि‍यल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। UPSC ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स नतीजों की घोषणा के 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। UPSC मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे।

बता दें कि, UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए थे। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट -

  • upsc.gov.in या upsconline.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

इन 4 सर्विस के लिए सेलेक्शन 
1. इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस)
2. इंडियन फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस)
3. इंडियन पुलिस सर्विसेज (आईपीएस)
4. सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप ए और बी

टॉपरों की लिस्ट 

रैंक    नाम    
1     प्रदीप सिंह
2    जतिन किशोर
3    प्रतिभा वर्मा
4    हिमांशु जैन
5    जयदेव सी एस
6    विशाखा यादव
7    गणेश कुमार भास्कर
8    अभिषेक सारफ
9    रवि जैन
10    संजिता मोहपात्रा
11    नूपुर गोयल
12    अजय जैन
13    रौनक अग्रवाल
14    अनमोल जैन
15    भौंसले नेहा प्रकाश
16    गुंजन सिंह 
17    स्वाति शर्मा 
18    लविश ओर्डिया
19    श्रेष्ठा अनुपम
20    नेहा बनर्जी

 

Tags:    

Similar News