मनोरंजन: अजय देवगन ने बर्थडे पर फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, मच अवेटेड फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर किया रिलीज, यहां देखिए

  • आज अजय देवगन का है 55वां जन्मदिन
  • एक्टर ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट
  • रिलीज किया फिल्म मैदान का फाइनल ट्रेलर

Surbhit Singh
Update: 2024-04-02 14:30 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन का आज 55वां जन्मदिन हैं। इस स्पेशल डे पर देश से लेकर दुनियाभर में उनके चाहने वाले लाखों करोड़ों फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, बी-टाउन में एक्टर को बर्थडे पर फैमली से लेकर कई सेलेब्स ने बर्थडे विशेस देते हुए नजर आए। ऐसे में अजय देवगन ने अपने फैंस को खास सरप्राइिज दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'मैदान' का ट्रैलर रिलीज किया है।

यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द रूल' का पोस्‍टर आया सामने, 8 अप्रैल को टीजर होगा रिलीज

रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर

Full View

कुछ दिनों पहले फिल्म 'मैदान' के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इसके बाद अब अजय देवगन ने अपने बर्थडे पर फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रैलर के शुरुआत में दिखाया जाता है कि प्रियामणि अजय से कुछ कह रही हैं। वह कहती हैं कि देश में किसी को भी नहीं लगता कि भारतीय फुटबॉल टीम एशिया कप जीतेगी। इस पर आपकी क्या राय है। इसे सुनकर अजय देवगन अपना सिर हिलाते हैं। फिर, प्रियामणि एक्टर से सवाल करती है कब? बता दें, फिल्म की कहानी भारत में फुटबॉल के खेल पर आधारित है। ट्रेलर में अजय देवगन को फुटबॉल के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा मैदान के ट्रेलर में भारत में फुटबॉल को लेकर आने वाली चुनौतियों से परिचय कराया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन अपनी टीम को भर्ती करने के लिए किन चुनौतियों का समाना करते हैं। जिसके लिए वह जीतोड़ ट्रेनिंग कराते हुए नजर आ रहे हैं।

फुटबॉल पर बेस्ड है स्टोरी

ट्रेलर में वह प्लेयर्स से कहते हैं कि अगर इंडिया का फुटबॉल चैंपियनशिप जीतनी हैं। तो उसके लिए गेम लेवल को बढ़ाने पर फोक्स करना होगा। इसके अलावा अजय देवगन जगह-जगह पर घूमते हुए खिलाड़ियों को ढूंढते भी दिखाई देते हैं। ताकि वह उन्हें फुटबॉल में एक पोजिशन दिला पाएं। यह ट्रेलर 2 मिनट 7 सेकंड लंबा है। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को 'मैदान' के रिलीज होने का बेसब्री से इंताजार है।

Tags:    

Similar News