51 के मिलिंद सोमन 18 साल की अंकिता के साथ फरमा रहे हैं इश्क, Photos Viral

51 के मिलिंद सोमन 18 साल की अंकिता के साथ फरमा रहे हैं इश्क, Photos Viral

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-13 04:04 GMT
51 के मिलिंद सोमन 18 साल की अंकिता के साथ फरमा रहे हैं इश्क, Photos Viral

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सुपरमॉडल टर्न्ड एक्टर मिलिंद सोमन ने सबसे कठिन मैराथन जीत कर "अल्ट्रामैन" का खिताब हासिल किया, इसके बाद उन्हें आयरन मैन भी कहा जाने लगा है। अब ये आयरनमैन फिटनेस के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

दरअसल 51 साल के मिलिंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लड़की के साथ फोटोज शेयर की हैं। लड़की का नाम अंकिता का हैं। फोटोज को देख कर साफ कहा जा सकता है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड हैं। आपको बता दें अंकिता की उम्र महज 18 साल हैं, मतलब वो मिलिंद से उम्र में 33 साल छोटी है।

आधी उम्र की लड़की को कर रहे डेट

मिलिंद अपनी आधी उम्र की गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में एक इवेंट में नजर आए। उस दौरान मीडिया की नजरें मिलिंद और उनकी गर्लफ्रेंड पर टिकीं रहीं। मिलिंद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो फोटोज शेयर की हैं वो इसी इवेंट की है। मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड के साथ उनकी मां भी थीं। उनकी मां की उम्र 78 है और उन्होंने रैंप पर वॉक करने के साथ-साथ स्टेज पर योग कर के भी दिखाया। अंकिता और मिलिंद की मुलाकात एक रैंप शो के दौरान हुई थी। इससे पहले मिलिंद शहाना गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

फ्रेंच एक्ट्रेस की थी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता एयर-होस्टेस हैं। मिलिंद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता के साथ कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। आपको बता दें कि मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेयलेनी जेम्पनोई से 2006 में शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता 2009 में टूट गया। दोनों की पहली मुलाकात गोवा में आयोजित वैली ऑफ फ्लॉवर्स में हुई थी। उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी को भी डेट किया था। दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला।

मिलिंद की पहचान एक स्पोर्ट्स लवर के रूप में भी होती है। गौरतलब है कि इससे पहले  मिलिंद ने 517 किलोमीटर दौड़ कर दुनिया की सबसे मुश्किल रेस पूरी की थी। 
मिलिंद ने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। उन्होंने कई एड फिल्म में भी काम किया। मिलिंद का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। एक जूते के प्रचार में मिलिंद और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधु सप्रे न्यूड नजर आए थे। इस एड को लेकर काफी विवाद हो गया था। दोनों के शरीर पर सांप लपेटे हुए थे। वाइल्डलाइफ कानून के तहत एडवाइर्टजिंग एजेंसी पर केस भी दर्ज किया गया था।

मॉडलिंग और एड फिल्मों के अलावा मिलिंद ने टीवी सीरियल और फिल्मों मे भी काम किया है। हाल ही में वो संजय लीला भंसाली की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में नजर आए थे। फिल्म में उन्‍होंने अम्बाजी पंत का रोल प्ले किया था। मिलिंद फिलहाल फिटनेस प्रमोटर हैं।

Similar News