कान्स 2022 में स्क्रीनिंग के लिए तैयार हैं 6 भारतीय फिल्में, दमदार है इन फिल्मों की कहानी

कान्स फिल्म फेस्टिवल कान्स 2022 में स्क्रीनिंग के लिए तैयार हैं 6 भारतीय फिल्में, दमदार है इन फिल्मों की कहानी

Neha Kumari
Update: 2022-05-13 09:22 GMT
कान्स 2022 में स्क्रीनिंग के लिए तैयार हैं 6 भारतीय फिल्में, दमदार है इन फिल्मों की कहानी

डिजिटल डेस्क, मुंबई, नेहा कुमारी। इस साल 75 वां कान्स फिल्म फेस्टिवल कुछ खास होने वाला है, इस बार जूरी के तौर पर दीपिका पदुकोण इसमें शामिल होने पहुंची हैं। जो पूरे देश के लिए काफी सम्मान की बात है। इसके अलावा एक और अहम चीज इस फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिलेगी, वो 6 हैं भारतीय फिल्में। फ्रेंच रिवेरा 16 से 28 मई के बीच आयोजित किया गया है। बता दें कि, ये स्क्रीनिंग आधिकारिक कान्स में लाइन-अप नहीं हैं इसे कान्स फिल्म मार्केट में दिखाया जाएगा। भारत को पिछले हफ्ते आधिकारिक रूप से "कंट्री ऑफ ऑनर" के रूप में घोषित किया गया था। यहां जाने कौन सी हैं चुनी गई छह भारतीय फिल्में।

1. रॉकेट्री – द नांबी इफेक्ट
यह फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन पर आधारित है, इस फिल्म में एक्टर से फिल्ममेकर बने आर माधवन ने भारतीय वैज्ञानिक, नांबी नारायणन की भूमिका निभाई है, और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है।

2. गोदावरी
निशिकांत कामत द्वारा निर्मित गोदावरी एक मराठी फिल्म है, जो एक गोदावरी नदी के तट पर बसे शहर नासिक में रहने वाले एक परिवार की कहानी बताता है जो मौत से जूझ रहा होता है। यह काफी कामयाब फिल्मों में से एक है इस वर्ल्ड प्रीमियर 2021 वैंकूवर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पेश किया गया था और इसे "हैबिटेट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल" के दौरान भी दिखाया गया था। 

3. अल्फा बीटा गामा
अल्फा बीटा गामा हिंदी भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी देखने को मिलती है। जिस में लॉकडाउन एक अहम रोल निभाता है। बता दें कि, इस फिल्म की स्क्रीनिंग 52वें आईएफएफआई में भी हुई थी।

4. बूम्बा राइड
यह एक असमिया फिल्म है, जो बूम्बा नाम के एक छात्र और उसके स्कूल पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन बिस्वजीत बोरा ने किया है।

5. धुईं
धुईं एक मैथिली फिल्म है, जो एक छोटे शहर के थिएटर एक्टर की मुंबई जाने की कहानी को दर्शाता है। इस फिल्म में भी लॉकडाउन के बाद एक गहरे इकनॉमिक प्रेशर को दिखाया है। फिल्म का निर्देशन अचल मिश्रा ने किया है।

6. ट्री फुल ऑफ पैरेट्स
ट्री फुल ऑफ पैरेट्स एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन जयराज ने किया है। फिल्म की कहानी 8 साल के बच्चे के आस-पास घूमती नजर आती है। 


 

Tags:    

Similar News