इस रॉयल शादी का इंडिया में सेलिब्रेशन, आर्ट स्टूडेंट्स ने 7 घंटे में तैयार की ये खास पेंटिग

इस रॉयल शादी का इंडिया में सेलिब्रेशन, आर्ट स्टूडेंट्स ने 7 घंटे में तैयार की ये खास पेंटिग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-19 10:39 GMT

​​​​​डिजिटल डेस्क, लंदन। दुनियाभर प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल दोनों ही आज शादी के बंधन में बंध जाएगें। भारत में भी इस शाही शादी को खूब तवज्जो मिल रहा है। यहां पेटा एनजीओ हैरी-मेगन को शादी पर एक बेसहारा सांड गिफ्ट कर रहा है। वहीं मुंबई के डिब्बेवालों ने भी पारंपरिक परिधान देने का फैसला किया है। इतना ही नही अब मुबई में गुरुकुल स्कूल ऑफ आर्ट के स्टूडेंट्स ने एक खास पेंटिंग तैयार की है। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के लिए तैयार की इस पेंटिंग को स्टूडेंट्स "म्यूरल" नाम दिया है। 

 

 

स्टूडेंट्स का कहना है कि आज का दिन (19 मई) हम सभी के बहुत ही महत्वपू्र्ण दिन है, क्योंकि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल कर रहे हैं। स्टूडेंट्स ने आशा व्यक्त कि है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल दोनों अपने जीवन की शुरूआत गरीब और जरूरतमंदो का मदद से करें। 

 

 

एक स्टूडेंट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों के साथ दस स्टूडेंट्स ने इस खास पेंटिंग ने सात घंटे में तैयार किया है। पेंटिंग में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई गए हैं। वहीं पेंटिंग में रानी एलिजाबेथ द्वितीय को भी दिखाया गया है, जो प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को आशीर्वाद देते नजर आ रही है। पेंटिंग बनने के बाद इसे सैकड़ों लाल गुलाबों से सजाया गया। 

 

 

इन साइट्स पर खूब सर्च हो रही है मेगन  

प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्कल की सगाई नवंबर 2017 में हुई थी, जिसके बाद से ही लोगेो ने मेगन मार्कल के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च करना शुरू किया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों में लोग मेगन मार्कल के बारे में एडल्ट साइटों पर खूब सर्च कर रहे हैं। पोर्न साइट पोर्न हब के मुताबिक लोग प्रिंस हैरी की होने वाली पत्नी मेगन मार्कल के वीडियोज सर्च कर रहे हैं। पॉर्नहब के अनुसार मेगन मार्कल के एडल्ट वीडियो सर्च में 2208 प्रतिशत की बढ़तोरी हुई है। मेगन मार्कल को सबसे ज्यादा सर्च उन्ही के देश अमेरीका में किया जा रहा है। अमेरीका के अलावा यूके, जर्मनी, बेल्जियम, स्पेन, आर्जेन्टीना, आयरलैंड और भारत में लोग उनके वीडियो सर्च कर रहे हैं।

Similar News