एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, रामायण में निभाया था 'रावण' का किरदार

'राम' के पास चले रामायण के 'रावण' एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, रामायण में निभाया था 'रावण' का किरदार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-10-06 02:30 GMT
एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, रामायण में निभाया था 'रावण' का किरदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण में "रावण" का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर को देर रात निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर को कन्फर्म किया है। अरविंद त्रिवेदी को देश भर से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस साल मई में अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें सामने आई थीं, जिन पर उनके भतीजे कौस्तुभ ने इसे अफवाह बताते हुए विराम लगा दिया था। इसके अलावा रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों पर भड़कते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी।

रावण का अभियन करने वाले अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ। करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से हुई। अभिनेता के भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का मशहूर नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हिंदी के मशहूर कार्यक्रम रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है।

त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए 7 पुरस्कार जीते थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी प्रमुख के रूप में काम किया। अभिनय के अलावा अरविंद साल 1991 से लेकर 1996 तक सांसद भी रहे। 1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे।

 

Tags:    

Similar News