सेक्स के सवाल पर आयुष्मान ऐसा बोले कि शर्म से लाल हो गई भूमि पेडनेकर

सेक्स के सवाल पर आयुष्मान ऐसा बोले कि शर्म से लाल हो गई भूमि पेडनेकर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-07 06:06 GMT
सेक्स के सवाल पर आयुष्मान ऐसा बोले कि शर्म से लाल हो गई भूमि पेडनेकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दम लगा के हईशा" और "शुभ मंगल सावधान" जैसी फिल्मों में भूमि पेडनेकर के साथ हीरो के रुप में नजर आ चुके आयुष्मान खुराना ने चौकाने वाला खुलासा किया है। शायद दो फिल्मों में काम करने वह भूमि के बारे में कुछ ज्यादा ही जान गए हैं। तभी तो टीवी शो BFF वोग में आयुष्मान ने भूमि के बारे में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन सभी हैरान रह गए। दरअसल शो में बातचीत के दौरान नेहा ने सेक्स के बारे में एक सवाल पूछा, जिस पर पहले नेहा ने आयुष्मान से पूछा कि वह बिना सेक्स कितने दिन रह सकते हैं। इस पर आयुष्मान ने कहा कि जितने दिन वह आउटडोर होते हैं वह सेक्स के बिना रह सकते हैं।

भूमि से सवाल पर आयुष्मान ने दिया जवाब 

इसके बाद जैसे ही नेहा ने ये सवाल भूमि से किया, आयुष्मान तपाक से बोल पड़े "एक घंटा"। आयुष्मान इतने पर नही रुके, उन्होंने भूमि को डेट करने की ख्वाहिश रखने वाले लड़कों को टिप्स भी दे डाली। उन्होंने कहा, उस शख्स को बेड पर काफी धैर्य की जरूरत है। इस पर भूमि ने कहा, "हां मुझे स्लो रोमांस पसंद है।" खैर ये सब बातें मजाक में हो रही थीं. जिन्हें नेहा के साथ-साथ आयुष्मान और भूमि भी काफी इंजॉय कर रहे थे।

पिछली बार आयुष्मान और भूमि "शुभ मंगल सावधान" में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। पर्दे की ये नोक-झोंक और शरारत इस शो में भी साफ नजर आई। सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो विडियो शेयर किया गया है। इसमें तीनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

Similar News