एक्टर पीयूष सहदेव को मिली जमानत, परिवार संग मनाया न्यू ईयर

एक्टर पीयूष सहदेव को मिली जमानत, परिवार संग मनाया न्यू ईयर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-01 06:45 GMT
एक्टर पीयूष सहदेव को मिली जमानत, परिवार संग मनाया न्यू ईयर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनी टीवी पर आने वाले चर्चित सीरियल "बेहद" के एक्टर पीयूष सहदेव को मॉडल से रेप केस में जमानत मिल गई है। उन्हें मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक्टर ने अपना नया साल परिवार के साथ मनाया है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। जिसमें पीयूष के ऊपर लगे रेप का आरोप साबित हो गए थे। 

 

 


मेडिकल रिपोर्ट में रिजल्ट पॉजिटिव आए थे, पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 23 साल की एक महिला ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। एक्टर को मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में रखा गया था। बता दें कि फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं और इस मामले में बात करते हुए मेहर ने एक न्यूजपेपर को बताया कि वो अपने भाई और पापा के टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें पता नहीं है कि आखि‍र मामला क्या है। 

 

वहीं पीयूष का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। एक्स वाइफ का कहना था कि वे और पीयूष पिछले छह महीने से साथ नहीं हैं। हाल ही में पीयूष का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। हैकर ने उनके अकाउंट से उनको दोस्तों को गाली भरे मैसेज किए थे। पीयूष सहदेव अब तक देवों के देव महादेव, मीत मिला दे रब्बा और बेहद जैसे पॅापुलर शोज में बतौर एक लीड एक्टर काम कर चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

 

 

बता दें कि पीयूष और आकांक्षा की शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन यह शादी ज्‍यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। आकांक्षा ने पीयूष के खिलाफ क्रूरता और शोषण का केज दर्ज कराया था। कहा जाता है कि पीयूष और उनकी पत्नी आकांक्षा रावत के तलाक की वजह पीयूष का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था। 

 

Similar News