मैडी ने कराई कंधे की सर्जरी, कहा- Fighter is Back

मैडी ने कराई कंधे की सर्जरी, कहा- Fighter is Back

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-27 06:42 GMT
मैडी ने कराई कंधे की सर्जरी, कहा- Fighter is Back

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी कराई है। उनकी सर्जरी सफल हो गई है। आर माधवन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनके कंधे की सफल सर्जरी हो गई है। जल्द ही वो ट्रैक पर लौटने वाले हैं। माधवन ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि Fighter is back

हॉस्पिटल में बेड से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए माधवन ने कैप्शन दिया, "कंधे की सर्जरी हो चुकी है..फाइटर वापस से काम पर. अपना दाहिना हाथ महसूस नहीं कर रहा हूं।" माधवन के कंधे की सर्जरी आखिर क्यों कि गई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माधवन आखिरी बार वेब टीवी सीरीज "ब्रीद" में दिखाई दिए थे। हाल ही में ब्रीद का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

आर माधवन की यह पहली वेब सीरीज 26 जनवरी को रिलीज होगी। आर माधवन भी इस वेब सीरिज को लेकर काफी खुश हैं। यू-ट्यूब पर अब तक इस ट्रेलर को 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये ट्रेलर सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में ऑर्गन डोनेटर्स की हत्याओं की गुत्थी दिखाई गई है। बता दें कि ब्रीथ’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है। जिसमे एक आम इंसान के मुश्किलों में फंसकर खूनी बन जाने की कहानी दिखाई जाएगी। माधवन इसमें डैनी मैस्करेनहस नाम के किरदार में नजर आएंगे।

ह्यूमन ऑर्गन कारोबार को टारगेट करती है फिल्म

इस ट्रेलर में दो कहानियां दिखाई गई हैं। जहां एक तरफ आर माधवन और उनके बेटे है जिसे बाद में कुछ गंभीर समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। वही दूसरी तरफ अमित साध, सपना पब्बी और उनकी बेटी है, जिनके सुखद जीवन पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। "ब्रीथ" भारत का अगला अमेज़ॅन प्राइम ओरिजनल है जो अबुंदांटिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है।

मैडी के ट्वीट के बाद लोगों की दुआओं का तांता लग गया। उनके फैंस ने जल्द ही ठीक होने के लिए प्राथनाएं की। 

Similar News