राजीव खंडेलवाल को पसंद है खाना बनाना, बचपन में ऐसे सीखी कुकिंग टेक्निक

राजीव खंडेलवाल को पसंद है खाना बनाना, बचपन में ऐसे सीखी कुकिंग टेक्निक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-03 07:43 GMT
राजीव खंडेलवाल को पसंद है खाना बनाना, बचपन में ऐसे सीखी कुकिंग टेक्निक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेता राजीव खंडेलवाल और दिव्यांका त्रिपाठी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों की वेब सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ आज जी5 और आल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में  राजीव मिशेलिन टू स्टार शेफ विक्रम का किरदार निभा रहे हैं और  दिव्यांका त्रिपाठी भी शेफ की भूमिका में नजर आ रही हैं।

इस सीरीज को लेकर राजीव ने अपने खाना बनाने वाले शौक को लेकर बात की। राजीव ने कहा कि "मुझे खाना बनाना पसंद है। लेकिन असके लिए मैं रेसिपी देखकर या गूगल की मदद नहीं लेता। मेरी पत्नी को कुकरी शो देखना बहुत पसंद है। पर मुझे समझ नहीं आता कि वह यह शो क्यों पसंद करती है। मैं जब भी किचन में जाता हूं, तो वहां जो चीजें मौजूद होती हैं, उनसे कुछ बनाता हूं। कई बार तो यह बहुत अच्छा भी बन जाता है।"

राजीव के अनुसार "खाना पकाने में भी एक रचनात्मकता की जरूरत होती है। इसके साथ ही इसे बनाने की तकनीक का पता होना भी बहुत जरूरी है। यह कोई आसान काम नहीं है।"

राजीव ने बताया कि "मेरे पिताजी सेना में थे और आमतौर पर सीमा पर तैनात रहते थे। हम तीन भाई थे, जहां मैं हमेशा रसोई में मां की मदद करता था। जबकि मेरे भाई इसमें रुचि नहीं लेते थे। मैं मां के लिए चाय बनाता था और चूंकि वह आखिर में खाना खाती थीं, इसलिए उनके लिए रोटी भी बनाता था। इसी तरह मैंने खाना बनाना सीखा था।"

इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ दो महत्वाकांक्षी शेफ, नित्या (दिव्यांका त्रिपाठी) और विक्रम (राजीव खंडेलवाल) की कहानी है। उन दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वह अलग हो जाते हैं। यह एक मीठी और मसालेदार प्रेम कहानी है, जो दर्शकों का जरूर पसंद आएगी। 

Tags:    

Similar News