Lux Golden Rose Awards: रेड कार्पेट पर कहर बनकर निकलीं बॉलीवुड डिवाज

Lux Golden Rose Awards: रेड कार्पेट पर कहर बनकर निकलीं बॉलीवुड डिवाज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-19 07:32 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हेमा मालिनी, रेखा से लेकर करीना कपूर, आलिया भट्ट तक तमाम बॉलीवुड सितारों ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स में शिरकत की। अवार्ड्स फंक्शन के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड डीवाज जलवे बिखेरतीं नजर आई। पिंक ड्रेस में एक्‍ट्रेस करीना कपूर से दर्शक अपनी नजर नहीं हटा पा रहे थे। बहन बेबो के साथ, करिश्मा कपूर भी ब्लैक एंड ग्रे गाउन में नजर आई। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट सफेद गाउन में नजर आई। "धक धक गर्ल" माधुरी दीक्षित भी पिंक कलर गाउन पहला था। एक्ट्रेस के साथ-साथ बॉलीवुड के हीरोज भी ने डैशिंग तरीके एंट्री ली। इस लिस्ट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और विकी कौशल शामिल है। ज्यादातर एक्टर ब्लैक सूट में नजर आए। 

 

आज कल अपनी फिल्मों और बेटी में बिजी रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस मौके पर दिखीं। ऐश्वर्या रेड शीयर गाउन पहना था। इसके अलावा इंडस्ट्री के यंग स्टार्स अवार्ड्स नाइट्स में पहुंचे। जिसमें इशान खट्टर, कार्तिक आर्यन, जह्न्वी कपूर और कंगना रनौत की मणिकर्निका से बॉलीवुड में कदम रख रही अंकिता लोखंडे शामिल हैं। जह्न्वी ने व्हाइट कलर के गाउन चुना, तो वहीं धड़क में उनके को-स्टार ईशान ब्लैक सूट में नजर आए। 

 

अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इस इवेंट में ब्लैक गाउन में अपना टैटू फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। सफेद रंग के गाउन में रकुल प्रीत भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी रेड कार्पेट पर अपनी ड्रेस से खूब जलवे बिखेरे। "वीरे दी वेडिंग" में अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोनम कपूर और स्वार भास्कर के साथ काम कर चुकी शिखा तिलसानिया भी ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

 

हेमा मालिनी के साथ साथ डीवा रेखा भी अपने अलग ही अंदाज में दिखाई दीं। इस दौरान रेखा ने सभी से गले मिलकर उन्हें खूब प्यार किया। रेखा अक्सर ही स्टार पार्टीज और इवेंट्स में दिखाई देती रहती हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने ट्रेडिशनल अंदाज में दी दिखाई दी। हेमा मालिनी काफी समय बाद यूं किसी अवॉर्ड इवेंट में दिखाई दी हैं।

 

Similar News