First Look: अनीता हसनंदानी के बेबी बंप में रोहित ने लगाई आग, बम फूटते ही बेटे आरव की झलक आई सामने

First Look: अनीता हसनंदानी के बेबी बंप में रोहित ने लगाई आग, बम फूटते ही बेटे आरव की झलक आई सामने

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-22 03:28 GMT
First Look: अनीता हसनंदानी के बेबी बंप में रोहित ने लगाई आग, बम फूटते ही बेटे आरव की झलक आई सामने

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के बेटे की पहली झलक सामने आ गई है। इस कपल ने अपने बेटे का फर्स्टलुक कुछ अलग अंदाज में फैंस के साथ साझा किया है। फरवरी की शुरुआत में अनीता ने अपने पहले बेबी बॉय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी बहुत सिंपल तरीके से दी गई थी, लेकिन एक सुपरक्यूट वीडियो में रोहित अनीता के बेबी बंप पर आग लगाते हैं और बम फूटते ही अपने बेटे के साथ दोनों की फोटो नजर आती है।

अनीता और रोहित के द्वारा बनाया गया ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से ये सोशल मीडिया में कुछ घंटों  के अंदर तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि, अनीता और रोहित ने ये क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 19 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

दरअसल, इस वीडियो में अनीता अपने बेबी बंप पर बम की पेंटिंग किए हुए नजर आ रही है और रोहित उस बम में आग लगाते है, जिसके बाद एक ब्लास्ट होता है। ब्लास्ट होने के बाद एक्ट्रेस और उनके पति अपने बेटे को गोद में लेकर अलग-अलग पोज में दिखाई दे रहे है। अनीता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "और हमारा बच्चा आरव 9/02/2021 को आ गया है।" वही रोहित ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "आरव आ गया है! #Firstglance"

बता दें कि, अनीता हसनंदानी अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रही हैं और लगातार हर अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती रही है। अपने बच्चे के जन्म की खबर और उसके नाम की घोषणा सिंपल तरीके से करने के बाद,अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने आधिकारिक तौर पर बेटे आरव रेड्डी को फैंस के सामने पेश किया।  

 

 

 


 

 

Tags:    

Similar News