अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से ग्रैंड एंट्री मारेंगी प्रियंका चोपड़ा

अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से ग्रैंड एंट्री मारेंगी प्रियंका चोपड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-25 04:41 GMT
अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से ग्रैंड एंट्री मारेंगी प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई । दीपिका-रणवीर के बाद अब फैंस पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का फीवर चढ़ने लगा है।  फैन्स को अब प्रियंका-निक की शादी का इंतजार है। दोनों की शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। निक भी भारत आ गए हैं। शादी की रस्मों की बात करें तो 29 नवंबर से प्री वेडिंग सेलीब्रेशन शुरू हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तारीख 2 दिसंबर सामने आ रही है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन में होगी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।


स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपनी शादी के दिन उदयपुर जाएंगी, जहां से वो हेलिकॉप्टर से जोधपुर के उम्मैद भवन उतरेंगी। यहां एक हैलीपैड बनाया जाएगा। खबर है कि 9 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हैलीकॉप्टर बुक किया गया है। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा, हालांकि इस हेलिकॉप्टर में कौन-कौन होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


बता दें कि गुरुवार को निक दिल्ली पहुंचे हैं। वो शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही भारत आए हैं। 2 दिसंबर को दोनों हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करेंगे। खबर ये भी आ रही है कि दोनों 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक अपने रिसेप्शन का न्योता देने पीएम मोदी के पास भी जाएंगे। पूरी शादी में जो सबसे स्पेशल होगा वो है संगीत। 

 

वैसे बता दें कि अभी तक प्रियंका की शादी को लेकर खबरें ही आ रही हैं। खुद प्रियंका या निक में से किसी ने भी अपनी शादी की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

Similar News