एक लड़की को देखा तो... मैं रोने लगा- आनंद आहूजा

एक लड़की को देखा तो... मैं रोने लगा- आनंद आहूजा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-14 09:45 GMT
एक लड़की को देखा तो... मैं रोने लगा- आनंद आहूजा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म ""एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"" में दिखाई दी थी। बॉक्स आफिस पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को सराहा। इस फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए थे। हालही में सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति को यह फिल्म देखकर कैसा लगा। 

सोनम ने बताया कि आनंद ने जब यह फिल्म देखी तो वे रोने गले। "ईमानदारी से कहूं तो आनंद को फिल्म बहुत पसंद आई और वो रोने लगे थे। फिल्म देखने के बाद उनकी आखों में आंसू थे। आनंद को मेरी फिल्में देखना पसंद है वो और भी कई बॉलीवुड फिल्में देखते हैं। खासतौर पर उन्हें अंदाज अपना-अपना बेहद पसंद है।" "आनंद बहुत सपोर्टिव हसबैंड हैं। अब वो कहते हैं- मुझे कॉमेडी करनी चाहिए. मुझे फिर मत रुलाना।""

सोनम की बातों से साफ है कि आनंद उनकी फिल्म देखकर रोने लगे थे। ​आनंद और सोनम पिछले साल 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की कैमेस्टी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। दोनों अपनी खूब सारी फोटोज सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। आनंद ने सोनम को एक खास अंदाज में प्रपोज किया था। इस बात का खुलासा खुद सोनम ने एक इंटरव्यू में किया था। सोनम ने बताया कि "एक दिन मैं और आनंद न्यूयॉर्क में साइक्लिंग करने निकले थे। उस दिन मेरा मूड बहुत खराब था। मुझे उस दिन न्यूयॉर्क और वहां के लोगों पर बहुत गुस्सा आ रहा था। मैं रास्त भर आनंद से न्यूयॉर्क के लोगों की बुराई करती जा रही थी। आनंद मेरा मूड भांप कर अचानक साइकल से उतर गए। उन्होंने बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठते हुए मुझे शादी के लिए प्रपोज किया। उस वक्त उनके पास अंगुठी नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने मुझे प्रपोज किया। मैं खुश हो गई और हां कर दिया।"

Similar News