बिल्लो रानी बन कर एक बार फिर अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल, फैंस को एक्ट्रेस का ये नया अवतार खूब भा रहा

भोजपुरी सिनेमा बिल्लो रानी बन कर एक बार फिर अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल, फैंस को एक्ट्रेस का ये नया अवतार खूब भा रहा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 11:56 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह का न्यू सॉन्ग "बिल्लो रानी" खूब घमाल मचा रहा है। इस गाने को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना अब तक का सबसे तेजी से व्यूज पाने वाला सॉन्ग बन गया है। अक्षरा के इस नए गाने पर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जिसकी वजह से यह गाना यूट्यूब पर टॉप टेंड्रिंग की लिस्ट में बना हुआ है।

सुपरस्टार अक्षरा सिंह को इस नए गाने में काफी अलग रूप में देखा जा सकता है। इस गाने में अक्षरा वाइट कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गाने में इनके ड़ास मूव्स फैंस को खूब दीवाना बना रहा है।

बिल्लो रानी गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। वहीं इस गाने के बोल डीके दीवाना ने लिखे हैं। जबकि अक्षरा सिंह के इस सुपरडुपर हिट गाने को म्यूजिक शुभभ राज और वीडियो का डॉयरेक्शन अलिशा सिंह ने किया है।

फैंस इस गाने को सुनकर अक्षरा सिंह की जमकर तारीफों के पुल जमकर बांध रहे हैं और इस गाने को मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं। हिमांशु सिंह नाम के एक यूजर ने यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में क्वीन अक्षरा की तारीफ करते हुए लिखा "भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह का यह गाना बवाल है।" इसी तरह राकेश नाम का एक अन्य यूजर ने लिखा "दिल जीत लिया अक्षरा जी"।

बता दें कि, अक्षरा सिंह का यह गाना इतना सुना जा रहा है कि यह यूट्यूब पर 25 नबंर पर ट्रेंड कर रहा है। अगर इस गाने की बात करे तो अब तक इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और हजारों की संख्या में लाइक्स मिल चुके हैं।

 

 


 

Tags:    

Similar News