शादी के बंधन में बंधने जा रहे 100 जोड़ों को अक्षय ने दिया ये खास तोहफा

शादी के बंधन में बंधने जा रहे 100 जोड़ों को अक्षय ने दिया ये खास तोहफा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-02 06:12 GMT
शादी के बंधन में बंधने जा रहे 100 जोड़ों को अक्षय ने दिया ये खास तोहफा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपनी​ ​फिल्मों से सामाजिक संदेश देने वाले अक्षय कुमार, हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए तत्पर रहते हैं। कई बार उनके इस काम को प्रोपगंडा करार कर दिया जाता है। इसके बावजूद वे हमेशा समाज ​हित का काम करने से पीछे नहीं हटते। वे हमेशा ऐसे विषयों पर बात करते हैं जो हमारे समाज में टैबू है। अक्षय कुमार ही वे एक्टर हैं, जिन्होंने पैडमैन बनाकर वूमन हाईजीन की बात की। उन्होंने पीरिड्स जैसे विषय पर बात करना आसान बना दिया। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया, जिसके चलते चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है। 

दरअसल, महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में लगभग 100 लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। ये वे लोग थे, जो आर्थिक सुविधाओं से वंचित थे। अक्षय कुमार भी इस मास वेडिंग का हिस्सा बनें। उन्होंने न सिर्फ इन जोड़ों को आर्शीवाद दिया बल्कि आर्थिक सहायता भी दी। ताकि वे अपनी नई जिंदगी की शुरूआत अच्छे से कर सकें। अक्षय ने सभी जोड़ों को एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके बाद सभी लोगों ने उनकी तारीफ की।

आपको बता दें कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को भी अक्षय ने पांच करोड़ रुपये की रााशि देने की घोषणा की थी। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी फिल्म केसरी जल्द ही बॉक्स आफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर व एक सॉन्ग रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। 

यह फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगान-पश्तो मिलिट्री के बीच सारागढ़ी में हुई, जिसमें 21 सिखों ने 10,000 अफगानियों के खिलाफ जंग लड़ी। अक्षय इसके पहले भी सारागढ़ी लड़ाई की बर्षगाठ मनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। 

इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर ​प्रड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, मीर सरवर जैसे अन्य किरदार भी हैं, जो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के ​लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने पगड़ी के साथ लंबी दाढ़ी और मूंछे रखी हुई हैं। वही परिणीति चोपड़ा भी इस फिल्म में बिल्कुल पंजाबी महिला के किरदार में है।

Similar News