रणबीर से ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने किया खारिज

रणबीर से ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने किया खारिज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-17 07:09 GMT
रणबीर से ब्रेकअप की खबरों को आलिया ने किया खारिज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, आए दिन खबरों में छाए रहते हैं। इनके फैंस भी इनके बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर नजरे लगाए रखते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियों वायरल हुआ था, जब दोनो गली बॉय की स्क्रीनिंग के दौरान बहस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियों के बाद दोनों के बीच ही मनमुटाव की खबरें आने लगी थी। जिसके चलते उनके फैंस बहुत नाराज थे।  

लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर​ रिऐक्ट नहीं किया ​था, अब आलिया भट्ट ने इस बात पर रिऐक्ट किया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने वैलेंटाइन डे साथ मनाया। आलिया ने कहा कि उस वक्त मैं अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थी, इसलिए लेट सोकर उठी थी। उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे के​ दिन मेरे पास बहुत सारे मैसेज आए थे। कुछ ने तो शादी के लिए प्रपोज भी किया। आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के दिन रणबीर और आलिया ने साथ में डिनर किया था। 

प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो ​आलिया भट्ट की फिल्म "गली बॉय" हाल ही में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही। इस फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया। साथ ही उनके साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह भी है। फिल्म के माध्यम से रणवीर ने अपना बचपन का सपना पूरा किया है। गली बॉय एक ऐसे रैपर की कहानी है, जो अपनी परिस्थियों से लड़कर सपना पूरा करना चाहता है। अब तक यह फिल्म लगभग 50 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है। 

आलिया इसके साथ ही आयन मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म उनके साथ रणबीर कपूर, महानायक अमिताभ बच्चन, और मौनी रॉय प्रमुख भूमिका में हैं। 

Similar News