सिनेगल में अपने नाम की करंसी क्यों चला रहे हैं एकॉन? जनिए फ्यूचर आइडिया

सिनेगल में अपने नाम की करंसी क्यों चला रहे हैं एकॉन? जनिए फ्यूचर आइडिया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-03 13:05 GMT
सिनेगल में अपने नाम की करंसी क्यों चला रहे हैं एकॉन? जनिए फ्यूचर आइडिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड आर्टिस्ट एकॉन अब सिनेगल देश को एक नया रूप देने की सोच रहे हैं। उन्होंने सिनेगल की इकोनॉमी में अपने नाम की क्रिप्टोकरंसी लाकर एक टेक्नोलॉजिकली एडवांस सिटी बनाने की बात कांस के क्रिएटिव फेस्टिवल में रखी है। यह पहली बार होगा जब अफ्रीका में ऐसा कुछ किया जाएगा। दरअसल एक पैनल में अफ्रीका के विकास की बात करते हुए एकॉन ने ये फ्यूचर आइडिया सामने रखा।

कांस लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल में एक दर्शक को जवाब देते हुए "एकॉइन" क्रिप्टोकरंसी को उन्होंने कई प्रकार से अफ्रीका का रक्षक बताया। किसी भी इकोनॉमी के लिए ये आइडिया कितना कारगर साबित हो सकता है, इस बारे में भी उन्होंने बातें की। इस करंसी का उपयोग मोबाइल एप के जरिए किया जा सकता है। "एकॉन क्रिप्टोकरंसी" के सिटिजन्स अपनी करंसी का उपयोग अपने मनमुताबिक कर सकते हैं।

बता दें कि क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करंसी होती है, जिसका इस्तेमाल फिलहाल ऑनलाइन ट्रेडिंग में किया जा रहा है। पर्सनल करंसी से अलग क्रिप्टोकरंसी का उपयोग पूरी दुनिया में कहीं भी किया जा सकता है। "बिटकॉइन" पहली क्रिप्टोकरंसी थी जिसने ये ट्रेंड शुरू किया था।

"एकॉइन" की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 45 साल के इस टॉप बिलबोर्ट आर्टिस्ट को सिनेगल के राष्ट्रपति मेकी सैल ने 2000 स्क्वायर फीट का एरिया अपनी स्मार्ट सिटी को डेवलप करने के लिए गिफ्ट के रूप में दिया है। वेबसाइट के अनुसार ये रियल लाइफ की "वकांडा सिटी" की तरह होगी। "वकांडा" दरअसल मार्वल की अवार्ड विनिंग मूवी "ब्लैक पैंथर" में एक फिक्शनल सिटी थी, जो टेक्नलॉजी के नजरिए से बहुत अड्वांस थी।

एकॉन जो कि अमेरिका के मिसौरी स्टेट में जन्मे हैं, उनकी जड़ें सिनेगल से जुड़ी हुई हैं। वो अफ्रीका को पूरी दुनिया की तरह ही विकास करते देखना चाहते हैं। ये पहली बार नहीं है जब अन्होंने अफ्रीका के लिए कुछ किया है। उनके "एकॉन लाइटनिंग अफ्रीका" प्रोजेक्ट के तहत 600 मिलियन अफ्रीकन्स के घरों में बिजली पहुंची है।

खुद की युनिवर्सिटी, स्कूल, घर, पार्क और स्टेडियम वाली  ये सिटी सनेगल की राजधानी डकर से कुछ ही दूरी पर होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए एकॉन ने काम भी शुरू कर दिया है।  सिर्फ अफ्रीका नहीं बल्कि अमेरिका के लिए भी कुछ बड़ा करने की उनकी चाहत है। इसका सबूत उन्होंने 2020 में होने वाले प्रेसिडेन्शियल इलेक्शन्स में अपना नाम सामने रख कर दिया।

Similar News