अमिताभ बच्चन की बर्थ डे प्लानिंग लीक, देश के बाहर मनाएंगे 75वां जन्मदिन 

अमिताभ बच्चन की बर्थ डे प्लानिंग लीक, देश के बाहर मनाएंगे 75वां जन्मदिन 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-03 17:03 GMT
अमिताभ बच्चन की बर्थ डे प्लानिंग लीक, देश के बाहर मनाएंगे 75वां जन्मदिन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। यह जन्मदिन बिग बी की जिंदगी में एक ख़ास स्थान रखता है, बिग बी के फैन और उनके परिवार ने उनके इस जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए तैयारियां अभी से शरू कर दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस वर्ष अमिताभ अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मालदीव में मना सकते हैं। 

तैयारियों में जुटे अभिषेक और ऐश्वर्या

सूत्रों के मुताबिक अमिताभ अपने इस जन्मदिन पर अपनी बेटी श्वेता के परिवार को भी मालदीव ले कर जाएंगे। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार 10 अक्टूबर को मालदीव के लिए रवाना होगा। जिसमें अमिताभ बच्चन की इच्छा के अनुसार परिवार के बेहद करीबी लोगों को बर्थडे पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है। सूत्रों कि मानें तो इस वर्ष अभिषेक और ऐश्वर्या खुद इस समारोह की तैयारियों को संभाल रहे हैं। अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मुंबई शोर शराबे वाली जिंदगी से दूर कहीं शांति से मनाना चाह रहे हैं जहां पर मीडिया और कैमरा उनसे दूर रहे।

बिग बी ने किया था सेलिब्रेशन से इनकार
 

बता दें कि हाल ही में बिग बी ने अपने ट्विटर पर इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाने की बात कही थी। उन्होंने ट्विटर पर इस बात को साफ़ कर दिया था कि इस वर्ष उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का कोई भी जश्न नहीं होगा। लेकिन सूत्रों कि माने तो अभिषेक बच्चन बिग बी के लिए पार्टी कि प्लानिंग कर रहे हैं। पिछले साल मालदीव में ही अभिषेक बच्चन का बर्थ डे भी मनाया गया था। 

 

Similar News