महानायक अमिताभ ने साइन लैंग्वेज गाया राष्ट्रगान, देखें Video

महानायक अमिताभ ने साइन लैंग्वेज गाया राष्ट्रगान, देखें Video

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 08:54 GMT
महानायक अमिताभ ने साइन लैंग्वेज गाया राष्ट्रगान, देखें Video

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत ने इस साल आजादी के 70 साल पुरे कर लिए हैं। पूरे देश में इसक सेलिब्रेशन की तैयारी कापी पहले से कर ली गईं हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कुछ ऐसा किया है जिसे देख हर हिंदुस्तानी का दिल भर आएगा। 

दरसअल अमिताभ ने मूक-बधिर लोगों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान गाया हैं। जिसका एक वीडियों जारी किया गया हैं। राष्ट्रगान की अवधि 52 सेकंड होती हैं। लेकिन सांकेतिक भाषा की वजह से इसकी अवधि थोड़ी लंबी हैं। वीडियो के शुरु और आखिर में मेसेज दिए गए हैं। जिसमें सांकेतिक भाषा में गाए राष्ट्रगान के बारे में बताया गया हैं। इस वीडियो में बीग बी का साथ कुछ बच्चो ने भी दिया हैं। उन बच्चों में कुछ नोर्मल हैं और कुछ दिव्यांग बच्चे भी हैं।

अमिताभ हमेशा ही कुछ ऐसा कर जाते हैं जोकि लोगों के लिए और अन्य कलाकारों के लिए प्ररणा बन जाता हैं। उनकी इस पहल को लोग काफी सराह रहें। 
 

Similar News