अनुपम खेर का छलका दर्द, 'द कश्मीर फाइल्स' में आएंगे नजर 

कश्मीरी पंडितों का पलायन अनुपम खेर का छलका दर्द, 'द कश्मीर फाइल्स' में आएंगे नजर 

Neha Kumari
Update: 2022-03-02 10:22 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर अनुपम खेर जल्द ही विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" में नजर आएंगे। यह फिल्म 1990 में कश्मीर घाटी से लाखों कश्मीरी पंडितों के दर्दनाक पलायन की सच्ची कहानी पर आधारित है। हाल ही में हुई फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अनुपम खेर उस भयावह ऐतिहासिक घटना से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत कहानी शेयर करते हुए भावुक हो गए। अनुपम खेर ने कहा कि 32 साल हो चुके हैं लेकिन कश्मीरी पंडित आज भी अपने घर वापस लौट नहीं पाए हैं. बता दें कि, "द कश्मीर फाइल्स" 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीडियो में देखें क्या कहा अनुपम खेर ने मीडिया के सामने।

Tags:    

Similar News