अनुष्का ने बुलबुल के पहला लुक जारी किया

अनुष्का ने बुलबुल के पहला लुक जारी किया

IANS News
Update: 2020-06-10 13:00 GMT
अनुष्का ने बुलबुल के पहला लुक जारी किया

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अनुष्का शर्मा की फिल्म निर्माण कंपनी ने हाल ही में पाताल लोक के साथ डिजिटल में अपना डेब्यू किया और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। अब अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन की अगली परियोजना की पहली झलक को दर्शकों संग साझा किया है, जो कि एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इसका नाम है बुलबुल।

फिल्म का पहला लुक बेहद रहस्यमयी और आकर्षक है।

इस छोटे से वीडियो क्लिप में किसी लड़की को एक लाल रंग के चांद के सामने दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ बैकग्राउंड में एक डरावनी धुन बज रही होती है।

टीजर को साझा करते हुए अनुष्का ट्वीट करती हैं, यह रहा बुलबुल का पहला लुक। आत्मखोज और न्याय की एक बेहतरीन कहानी, जिसे समझ, रहस्य और साजिश में लपेटा गया है।

अनुष्का ने अपने भाई कर्णेश के साथ इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स के मुताबिक, बुलबुल बीसवीं शताब्दी में बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कल्पित कहानी है।

इसमें मासूमियत से सशक्त बनने के एक लड़की के सफर को दर्शाया गया है।

लंबे समय से गीतकार व संवाद लेखिका रहीं अन्विता दत्त ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पाओली दाम और परमव्रत चट्टोपाध्याय भी हैं।

Tags:    

Similar News