अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की तैयारियां पूरी, इस महीने होगी शादी, मलाइका ने फाइनल की साड़ी!

मलाइका-अर्जुन की शादी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की तैयारियां पूरी, इस महीने होगी शादी, मलाइका ने फाइनल की साड़ी!

Neha Kumari
Update: 2022-05-18 10:43 GMT
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की तैयारियां पूरी, इस महीने होगी शादी, मलाइका ने फाइनल की साड़ी!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में आजकल शादियों का ट्रेन्ड छाया हुआ है। हर महीने कोई न कोई सेलेब शादी के बंधन में बंध रहा है। अब अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरे इन दिनो सुर्खियो में बनी हुयी है। अर्जुन और मलाइका 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनो अपने रिश्ते को 2019 में पब्लिक कर चुके हैं। खबरे आ रही है कि दोनो इस साल के अंत तक शादी रचा सकते है। फैंस दोनो की शादी की खबरे सुनकर काफी एक्साइटेड है।

विंटर वेडिंग करने जा रहा है कपल
अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के रोमांटिक कपलो मे से एक है। दोनो के फैंस बहुत समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनो इसी साल नवंबर या दिसंबर के महीने मे मुबंई में एक प्राइवेट विंटर वेडिंग कर सकते है। अर्जुन और मलाईका दोनो को ही विंटर का सीजन बहुत पसंद है इसलिए कपल विंटर वेडिंग करने की सोच रहा है। वेडिंग के बाद फैमिली और इंड्स्ट्री के दोस्तो के लिए कपल एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करने की भी सोच रहा है। 

दोनो ने डिसाईड की शादी की आउटफिट
रिपोर्टस की माने तो मलाइका और अर्जुन ने अपनी शादी की ड्रेसेस भी डिसाईड कर ली है। दोनो अपनी शादी मे सिंपल लुक में नजर आने वाले है। जहां मलाइका शादी पर एक सिंपल साड़ी मे नजर आएंगी वही अर्जुन एक सिंपल कुर्ता पहनेंगे। अर्जुन और मलाइका अपनी शादी की पार्टी में वेस्टर्न आउटफिट पहनते दिखाई देंगे। दोनो पार्टी के बाद मीडिया के सामने भी आएंगे।

 

Tags:    

Similar News