सालों बाद फिर साथ दिखेंगे परमा-जोया, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में दिखेगी जादुई कैमिस्ट्री

सालों बाद फिर साथ दिखेंगे परमा-जोया, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में दिखेगी जादुई कैमिस्ट्री

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-14 15:29 GMT
सालों बाद फिर साथ दिखेंगे परमा-जोया, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में दिखेगी जादुई कैमिस्ट्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" में लंबे समय के बाद एक साथ नजर आने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इशकजादे से की थी। करीब 6 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। हाल ही में इस फिल्म के दो पोस्टर एक साथ रिलीज किए गए हैं, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

 

 


दो पोस्टर हुए एक साथ रिलीज 

इन दोनों पोस्टर्स को परिणीति और अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले पोस्टर में दोनों स्टार्स चुलबुले अंदाज में नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने इंग्लैंड का झंडा ओड़ रखा है और हंसती नजर आ रही हैं वहीं अर्जुन हाथ से इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। तो दूसरे पोस्टर में अर्जुन कपूर कूल अंदाज में परिणीती चोपड़ा के कंधे पर हाथ रखें नजर आ रहे हैं और परिणीति थोड़ी गंभीर नजर आ रही हैं। इन दोनों ही पोस्टर में दोनों की जोड़ी कमाल की दिख रही है। पोस्टर देख कर ही कहा जा सकता है कि दोनों की जादुई कैमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर धूम मचाएगी।

 

 


क्या है फिल्म की कहानी ? 

ये फिल्म दो लोगों की ऐसी कहानी है जो सफर के दौरान मिलते हैं। दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोक होती है फिर यही नोकझोक प्यार में बदल जाती है। डायरेक्टर विपुल शाह ने इस फिल्म को पंजाब की ऐसी लोकेशन्स पर फिल्माया है, जहां अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग नहीं की गई है। आपको बता दें क‍ि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब तक 75 जगहों पर शूट की जा चुकी है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसके आलावा अर्जुन और परिणीति दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ पर भी काम कर रहे हैं, जो 1 मार्च, 2019 में रिलीज होगी।  

 

 

Similar News