शादी की अटकलों के बीच डिनर डेट पर नजर आए अर्जुन-मलाइका

शादी की अटकलों के बीच डिनर डेट पर नजर आए अर्जुन-मलाइका

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-08 05:03 GMT
शादी की अटकलों के बीच डिनर डेट पर नजर आए अर्जुन-मलाइका

डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अब एक-दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस में भी नजर आने लगे हैं। साथ में लगातार इनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की इटली के मिलान एयरपोर्ट की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इससे दोनों के जल्द शादी करने की खबरों को भी बल मिल रहा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरें डिनर डेट की हैं। डिनर के बाद वापस लौटने के दौरान ये जोड़ा कैमरे में कैद किया गया।

 

तस्वीरों में अर्जुन कपूर मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं, जिससे इनके बीच प्यार साफ दिख रहा है। अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीरें इनके जल्द शादी करने की खबरों के बीच आई हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी बीच कपल डिनर डेट पर गया, जिससे इस रिपोर्ट में किए गए दावे को और बल मिल रहा है।

 

बता दें कि इससे पहले भी कई बार दोनों साथ दिख चुके हैं। एक टेलिविजन रिऐलिटी शो में भी अर्जुन और मलाइका हाथों में हाथ डाले नजर आए। शो के दौरान इनकी नजदीकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मलाइका अरोड़ा इस शो की जज हैं। मलाइका ने साल 1998 में एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। इससे पहले भी कई बार दोनों साथ दिख चुके हैं। एक टेलिविजन रिऐलिटी शो में भी अर्जुन और मलाइका हाथों में हाथ डाले नजर आए।

Similar News