Bigg Boss के घर में फूट-फूट कर रोईं अर्शी खान, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ दर्ज कराएंगी FIR

Bigg Boss के घर में फूट-फूट कर रोईं अर्शी खान, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ दर्ज कराएंगी FIR

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-28 09:46 GMT
Bigg Boss के घर में फूट-फूट कर रोईं अर्शी खान, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ दर्ज कराएंगी FIR

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी रियालिटी शो बिग बॉस में पूरे सीजन भर घर में कैसा ड्रामा चलता रहता है यह तो आप सभी जानते ही होंगे। खास तौर पर तब जब घर में किसी की वाइल्ड कार्ड इंट्री होती है। हाल ही में प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री हुई है। प्रियांक ने आते ही सबसे पहले अर्शी खान को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद बिग बॉस ने पहले वीक में प्रियांक को सजा देते हुए घर से बाहर कर दिया। प्रियांक ने घर में एंट्री करते ही अर्शी और सपना के बीच लड़ाई करवा दी। खबर है कि अर्शी ने प्रियांक, सपना और चैनल के खिलाफ एफआईआर करने का मन बना लिया है। 
 
 

 

बता दें कि प्रियांक ने अर्शी के कुछ ऐसे सीक्रेट सपना को बता दिए, जिसके बाद सपना ने ऑनकैमरा अर्शी खान का मजाक उड़ा दिया। सपना ने अर्शी को धमकाया भी कि अगर वो उनसे भिड़ेंगी तो वह सबके सामने उसका राज खोल देगी। इस बात से अर्शी इतना डर गई कि वे निजी बातें जो उनके घरवाले नहीं जानते हैं, नेशनल टीवी पर न उछाल जाएं, इसके चलते फूट-फूटकर रोने लगीं। शो के दौरान अर्शी ने कहा कि वे गोवा में एक फेक कांड में फंस गई थीं, कहीं ये बात उनके परिवालों को पता चली तो उनके लिए घर वापसी के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे।  दरअसल, अक्टूबर 2016 में पुणे सिटी पुलिस ने एक सैक्स रैकट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। जिसमें विपुल दहल नामक एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उसे अर्शी खान का एजेंट भी बताया गया था। अर्शी गोवा के एक सेक्स रैकट में भी फंस चुकी हैं। गोवा पुलिस ने एक पांच सितारा होटल से भी अर्शी को गिरफ्तार किया था। बता दें कि शुक्रवार के एपिसोड में सपना और अर्शी के बीच जब लड़ाई चल रही थी तो प्रियांक ने कहा कि वो अर्शी के सामने "गोवा और पुणे" चिल्लाएं और प्रियांक की बात सुन सपना ने ऐसा ही किया।  


 

अर्शी खान के अनुसार, कलर्स और एनडेमॉल इस बात के दोषी हैं कि उन्‍होंने अदालत में चल रहे प्रकरण वाली बात को टीवी पर टेलीकास्‍ट किया है। जिस कारण अर्शी के लिए पब्लिसिटी करने वाली टीम ने इसे एक महिला की अस्मिता पर चोट की तरह देखा है और वह इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

Similar News