क्या शाहरुख की फटकार के बाद आर्यन ने उठाया ये कदम? जेल से छूटने के 24 घंटे बाद लिया सबसे बड़ा फैसला 

सोशल मीडिया पर आर्यन क्या शाहरुख की फटकार के बाद आर्यन ने उठाया ये कदम? जेल से छूटने के 24 घंटे बाद लिया सबसे बड़ा फैसला 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-11-01 07:59 GMT
क्या शाहरुख की फटकार के बाद आर्यन ने उठाया ये कदम? जेल से छूटने के 24 घंटे बाद लिया सबसे बड़ा फैसला 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मन्नत वापस लौट चुके है। उन्हें जेल से 30 अक्टूबर को रिहाई को मिल गई थी। रिहाई के मात्र 24 घंटे के बाद आर्यन खान अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी डीपी डिलीट कर दी है। हालांकि, आर्यन ने ये क्यों किया या शाहरुख खान ने उनसे मिलने के बाद क्या कहा, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। 

बता दें कि, आर्यन सोशल मीडिया पर पहले भी काफी कम एक्टिव रहते थे और ऐसे में उनका डीपी डिलीट करना कोई बड़ी बात नहीं है। आर्यन ने पूरे 27 दिन बाद अपनी घर वापसी की है। ऐसे में उनका परिवार 2 नवंबर को शाहरुख का जन्मदिन और 4 नवंबर को दिवाली एक साथ मनाने वाले है। इस साल शाहरुख के लिए उनके बर्थडे पर आर्यन की रिहाई से बड़ा और कोई तोहफा नहीं हो सकता था। वहीं गौरी खान ने भी बेटे लिए व्रत रखा था, जिसे उन्होंने 30 अक्टूबर को तोड़ा होगा।

23 साल के आर्यन खान लंदन से अपनी एजुकेशन कर रहे थे। मई में उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटो में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी, जिसमें वो ग्रेजुएशन गाउन में सर्टिफिकेट पकड़े नजर आ रहे थे। बता दें कि, साल 2020 में आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन और स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पापा शाहरुख के साथ पहली बार काम किया, लॉयन किंग के हिंदी वर्जन में। इस फिल्म में आर्यन ने जवान हुए सिम्बा का वाइस ओवर किया था। वहीं शाहरुख ने मुफासा का वाइस ओवर किया था। आर्यन अपने पिता की तरह एक्टिंग में नहीं बल्कि डॉयरेक्शन के फील्ड में किस्मत आजमाना चाहते है। 

आर्यन का स्टारडम
आर्यन को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कुछ खास पसंद नहीं है। वो इससे दूर रहते है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मात्र 24 पोस्ट किए है। हालांकि वो बिग फैन फॉलोइंग शेयर करते है। सिर्फ 24 पोस्ट के बाद भी आर्यन के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लेकिन, वो खुद 438 लोगों को फॉलो करते हैं। 

 

 

Tags:    

Similar News