'ओम शांति ओम' में नजर आएंगे 'बाबा रामदेव', साथ होंगी मौनी राय और कनिका

'ओम शांति ओम' में नजर आएंगे 'बाबा रामदेव', साथ होंगी मौनी राय और कनिका

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-02 05:32 GMT
'ओम शांति ओम' में नजर आएंगे 'बाबा रामदेव', साथ होंगी मौनी राय और कनिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आपने अब तक डांसिंग, सिंगिंग, कॉमेडी या एक्टिंग से रिलेटेड कई रियलिटी शो देखे होंगे लेकिन अब एक नया रियलिटी शो आने वाला है जो आपको इस दुनिया से उठाकर भक्ति की दुनिया में ले जाएगा। जी हां और इस शो का नाम होगा- ओम शांति ओम। जिसे जज करेंगे योग गुरु बाबा रामदेव। बाबा रामदेव के अलावा इस शो को कनिका कपूर, मौनी रॉय और शेखर रविजानी भी जज की भूमिका निभाएंगे। इस शो को होस्ट करेंगे दंगल गर्ल्स के भाई बने अपार शक्ति खुराना।

भजन में खो जाएंगे आप

इस रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से यूनिक है और इसकी खास बात ये है कि इसे बाबा रामदेव जज करेंगे। वो इस शो में महागुरु बनेंगे जो बीच-बीच में आपको ज्ञान भी बांटने का काम करेंगे। इस शो में कंटेस्टेंट भजन गाते हुए नजर आएंगे जिसे सुनकर आप भगवान की भक्ति में खो जाएंगे। इस शो को "लाइफ ओके" पर टेलीकास्ट किया जाएगा। फिलहाल ये कब तक टेलीकास्ट होगा, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। 

क्या है इस शो का मकसद? 

इस शो का मकसद आज की यंग जनरेशन को शो के जरिए भजन का ज्ञान दिया जाए। इसके अलावा इस शो में बाबा रामदेव कई सारी ज्ञान की बातें भी बताएंगे। इस शो के जरिए लोगों को आज के टेक्नोलॉजी वर्ल्ड से भक्ति की अलग ही दुनिया में ले जाया जाए। बताया जा रहा है कि इस शो की ओपनिंग में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अपनी परफार्मेंस देने वाले हैं। 

Similar News