डिलीवरी के 12 दिन बाद भारती सिंह लौटी हुनरबाज के सेट, फैंस ने की तारीफ 

रियलिटी शो डिलीवरी के 12 दिन बाद भारती सिंह लौटी हुनरबाज के सेट, फैंस ने की तारीफ 

Neha Kumari
Update: 2022-04-18 11:23 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी रियलिटी शो हुनरबाज की होस्ट भारती सिंह अब अपने काम पर वापस लौट चुंकी हैं। भारती 3 अप्रैल को एक बेटे की मां बनी है। कॉमेडियन-होस्ट अपनी डिलीवरी के मात्र 12 दिन बाद हुनरबाज के आने वाले एपिसोड की शूटिंग के लिए सेट पर लौटीं। उन्हें शो के सेट के बाहर एक ब्लैक ड्रेस में देखा गया, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं भारती अपने बेटे को घर पर छोड़ने से काफी दुखी थी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा की उनके बच्चे का खयान रखने के लिए घर पर कई परिवार के लोग हैं।  कैमरे के लिए भरती मुस्कुराते नजर आई। यहां देखें वीडियो। 

Tags:    

Similar News