भोजपुरी फिल्म पावर ऑफ गमछा का पटना में हुआ मुहूर्त

भोजपुरी फिल्म पावर ऑफ गमछा का पटना में हुआ मुहूर्त

IANS News
Update: 2020-03-07 04:30 GMT
भोजपुरी फिल्म पावर ऑफ गमछा का पटना में हुआ मुहूर्त
हाईलाइट
  • भोजपुरी फिल्म पावर ऑफ गमछा का पटना में हुआ मुहूर्त

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार का गमछा के साथ पुराना नाता रहा है। अक्सर भोजपुरी फिल्मों में हीरो को गमछा के साथ देखा गया है, अब उसी गमछे को लेकर गायक और अभिनेता गुंजन सिंह बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

आने वाली भोजपुरी फिल्म पावर ऑफ गमछा का शुक्रवार को भव्य मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में धूमधाम से हुआ।

फिल्म के निर्देशक आर्यन डीडीके और अशोक सम्राट होंगे। फिल्म में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री के रूप में तनुश्री नजर आएंगी। फिल्म में त्याग राज शेखावत, मॉडल समीर, गणेशलाल यादव, आनंद मोहन, चंदन, गगन राज और नेहा कुमारी भी नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता अशोक कुमार और जिया डीडीके हैं।

फिल्म के निर्माता अशोक कुमार ने बताया कि फिल्म पावर ऑफ गमछा एक व्यवसायिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन का फुल पैकेज मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

Tags:    

Similar News